ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर, WWE को हुआ नुकसान, ड्रू मैकइंटायर ने ट्विटर पर दिया संदेश

Enter caption

WWE Rumor राउंडअप: ब्रॉक लैसनर से मुलाकात के बाद उदास हुआ सुपरस्टार, विंस को लेकर बड़ी खबर

आज हम बात करने वाले हैं कि डब्लू डब्लू ई (WWE) ने क्या नए प्लान्स तैयार किए हैं, वहीं WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने द रिवाइवल को कैसे नीचा दिखाया था और साथ ही ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) से जुड़ी बड़ी जानकारी भी आपको इस आर्टिकल में जानने को मिलेगी।


फैंंस को झटका, COVID-19 के कारण WWE ने बड़े इवेंट्स को किया रद्द

पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस के कारण हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन डब्लू डब्लू ई (WWE) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने सप्ताहिक शोज को प्रसारित करना जारी रखा है। इस समय सभी देशों ने ने बॉर्डर को बंद किया हुआ है। जिस वजह से कई बड़े WWE सुपरस्टार्स नजर नहीं आ रहे हैं। ये काफी अच्छी बात है कि बड़े सुपरस्टार्स के ना होने के बाद भी WWE का काम रूका नहीं है। यहां तक की WWE पीपीवी भी लगातार हो रहे हैं। साप्ताहिक शो और पीपीवी के अलावा डब्लू डब्लू ई (WWE) लाइव प्रोग्राम में कई टूर भी शामिल होते हैं, जहां सुपरस्टार्स जाकर प्रमोशन करते हैं। WWE के टूर हर साल लगते रहते हैं। USA के अलावा भी कई जगह WWE के लाइव इवेंट होते रहते हैं।


WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने ट्विटर पर दिया संदेश, डीन एंब्रोज की पत्नी ने दिया जवाब

जन्मदिन के दिन मौजूदा डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियन ड्रू मैकइंटायर(drew-mcintyre) को उनके फैंस ने अलग ही अंदाज में बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने लगातार उन्हें बधाई दी। WWE चैंपियन मैकइंटायर ने इसके बाद सभी को बर्थडे बधाई देने के लिए धन्यवाद कहा है। मैकइंटायर ने कहा की सोशल मीडिया पर उन्होंने सभी लोगों के पोस्ट पड़े और उन्होंने अपनी अंदाज में सभी को धन्यवाद कहते हुए अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बता दिया।


Backlash पीपीवी से पहले WWE को हुआ बहुत बड़ा नुकसान

व्यूअरशिप को लेकर इस हफ्ते डब्लू डब्लू ई (WWE) स्मैकडाउन का शो खराब रहा है। WWE रॉ की व्यूअरशिप भी काफी कम रही थी और अब स्मैकडाउन की व्यूअरशिप काफी कम है। पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप में थोड़ा सा उछाल आया था लेकिन इस हफ्ते ठीक उल्टा हो गया है। WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप इस बार की सबसे घटिया रही है।


इतिहास रचने वाले सुपरस्टार ने WWE के साथ मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

डब्लू डब्लू ई (WWE) NXT चैंपियन एडम कोल इस समय कई कारणों से चर्चा में बने हुए है। हाल ही में उन्हें WWE NXT चैंपियन रहते हुए एक साल हो गया है। ये काफी बड़ी सफलता उन्होंने हासिल की है। WWE NXT में इतने लंबे समय तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड भी अब एडम कोल के नाम हो गया है। एडम कोल ने इतिहास रच दिया है। इसके अलावा वो अभी अपने डब्लू डब्लू ई (WWE) कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी चर्चा में बने हुए है।


3 WWE सुपरस्टार्स जो द शील्ड के साथ काम कर चुके हैं

द शील्ड WWE के इतिहास की सबसे बड़ी फैक्शन्स में से एक है। द शील्ड ने सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ सर्वाइवर सीरीज 2012 में डेब्यू किया था। इस फैक्शन ने आते ही सबका ध्यान खींचा और जल्द ही वो अपनी ताकत दर्शाने में सफल रहे। शील्ड के सदस्य रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने टैग टीम टाइटल्स जीती, वहीं डीन एम्ब्रोज़ US चैंपियन बने। 2014 में ये फैक्शन अलग हो गयी थी और इसी वजह से तीनों स्टार्स को सिंगल्स स्टार के रूप में बड़ी सफलता मिली और वो तीनों ही वर्ल्ड चैंपियंस बने।