WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 15 जनवरी, 2018

WWE ने भारतीय एक्टर सौरव गुर्जर के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

Ad

WWE ने 3 साल के डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट के लिए भारतीय टीवी एक्टर और किक बॉक्सर सौरव गुर्जर को साइन किया है। अभिनय की दुनिया में उन्होंने बहुत कम समय में बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वो मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। लेकिन सौरव गुर्जर की पहली प्राथमिकता अभिनय नहीं है बल्कि पहलवानी है। वोे WWE को बहुत प्यार करते है। उनका सपना WWE में भारत का नाम रोशन करना है।


जिंदर महल के अंकल गामा सिंह ने Impact Wrestling जॉइन की

बहुत सारे रैसलिंग फैंस गामा सिंह के नाम से वाकिफ होंगे। काफी लोग उन्हें जिंदर महल के अंकल तो काफी लोग एक महान रैसलर के रूप में जानते हैं। गामा रैसलिंग को इम्पैक्ट रैसलिंग ने साइन कर लिया है, ताकि वो आज की जनरेशन के युवा रैसलरों का मार्गदर्शन कर सकें।


जॉन सीना और निकी बैला ने अपनी सगाई की पार्टी दी

जॉन सीना और निकी बैला WWE यूनिवर्स द्वारा पसंद किए जाने वाले सबसे फेवरेट कपल में से एक हैं। सीना और निकी बैला ने शनिवार रात अपनी फैमिली और फ्रैंड्स के साथ मिलकर एंगेजमेंट पार्टी रखी। इन पार्टी में निकी बैला और जॉन सीना के करीबी लोगों ने हिस्सा लिया। जॉन सीना ने निकी बैला को रैसलमेनिया 33 में मिक्स्ड मैच जीतने के बाद रिंग में प्रपोज़ किया था।


"ब्रॉन स्ट्रोमैन इस समय WWE में सबसे अच्छे मॉन्स्टर और सबसे शानदार रैसलर हैं"

बिग शो ने पिछले कुछ दिनों में सबसे अच्छा मैच देने के सवाल पर उऩ्होंने कहा कि, ब्रॉन स्ट्रोमैन सबसे बेहतर है, अगर वो स्वस्थ्य रहे तो वो काफी आगे जाएंगे। वो काफी अच्छे एटिट्यूड के साथ करते हैं। वो जानते है कि इस समय मॉन्स्टर की कीमत क्या है? वहीं दूसरी तरफ ये भी जानते है कि एक अच्छा गॉय बनने के लिए क्या करना पड़ता हैं और एक गुड गॉय के सामने कैसे लड़ा जाता हैं।इस समय वो WWE में सबसे बेहतरीन हैं।


ट्रिपल एच और रोंडा राउजी के साथ में डिनर करने की वजह सामने आई

हाल ही में ट्रिपल एच और रोंडा राउजी को लेकर बहुत सारी खबरें सामने आए। पिछले हफ्ते ये दोनों एक साथ डिनर करते हुए नजर आए थे। इस मीटिंग को लेकर अब काफी सारी बातें सामने आ रही हैं। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने इस बड़ी मीटिंग के बारे में अपना बयान दिया हैं। जिस कारण अब ये खबरें और तेज होने लग गई हैं। मैल्टजर के अनुसार ये एक स्टोरी है जिसके बीच WWE के लिए बोए जा रहे थे।इसका कारण ये है कि रोंडा राउजी के डेब्यू को लेकर और उत्साह पैदा किया जाए।


साइन किए गए नए रैसलरों के नाम जल्द ही उजागर कर सकती है WWE

रैसलिंग जगत में पिछले कुछ समय से अफवाहें चल रही हैं कि WWE ने कुछ जाने-माने रैसलरों को साइन किया है। माना जा रहा है कि WWE से बाहर के सबसे फेमस रैसलरों में से एक रिकोशे को साइन कर लिया है वो जल्द ही इस बारे में घोषणा कर सकती है। PWInsider की रिपोर्ट के मुताबिक WWE NXT के लिए साइन किए गए नए रैसलरों के नाम जल्द ही लोगों के सामने ला सकती है।


लाइव इवेंट में नजर नहीं आया चैंपियन सुपरस्टार, अंतिम समय में WWE ने बदला मैच

रॉ टैग टीम चैंपियन जेसन जॉर्डन इस बार अमरिल्लो में हुए WWE लाइव इवेंट में नजर नहीं आए। हालांकि यहां पर उऩ्हें शिड्यूल किया गया था। सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर उन्हें सिजेरो और शेमस के साथ लड़ना था। जेसन जॉर्डन के ना रहने की वजह से ये मैच नहीं हुआ। इसके बदले WWE को फिर अगल मैच कराना पड़ा। जिसमें रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस साथ में थे।


जॉन सीना की साल 2008 Royal Rumble मैच में वापसी पर बड़ा खुलासा

साल 2008 के रॉयल रंबल में इलिआस रैफरी थे। रैसलिंग आईएनसी को हाल ही में उन्होंने अपना इंटरव्यू दिया। उनका कहना था कि इस बारे में बहुत कम लोगों को पता था। वो बैकस्टेज में छिपाए गए थे। उऩका कहना था कि,"मैं एक खुशनसीब था जिसे यह पता था जॉन सीना वापसी करने वाले है। और रॉयल रंबल जीतने वाले है। सीना को हर दिन छिपाया गया था और जब उऩके आऩे की बारी आई तब भी उऩ्हें कवर किया गया था। रैंप पर आधे तक आने तक किसी को नहीं पता था कि वो जॉन सीना हैं"।


सट्टाबाजार के मुताबिक Men's Royal Rumble मैच के नए विजेता का नाम सामने आया

पैडी पॉवर ने रॉयल रंबल को लेकर नई बात सामने ला दी हैं। इसके अनुसार रॉयल रंबल में नाकामुरा सबसे फेवरेट बने हुए हैं। यानि की रॉयल रंबल के विजेता नाकामुरा होंगे। बैटिंग ऑड्स में पहले कई सितारों के नाम शामिल था। महीने की शुरूआत में रोमन रेंस और जॉन सीना सबसे पहले स्थान पर थे। यानि की वो सबसे फेवरेट थे। दोनों WWE के पोस्टर ब्वॉयज भी हैं। बैटिंग ऑड्स में अब ये दोनोें काफी नीचे आ गए हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications