WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 27 जुलाई, 2018

SummerSlam में होगा अंडरटेकर और जॉन सीना का रीमैच?

रैसलिंग ऑर्ब्जवर न्यूजलेटर के मुताबिक WWE अब रैसलमेनिया 34 में हुए अंडरटेकर और जॉन सीना के मुकाबले पर रीमैच विचार कर रहा है। उम्मीद है कि ये मैच 19 अगस्त (भारत में 20 अगस्त) को होने वाली समरस्लैम में होगा। समरस्लैम को ज्यादा कामयाब बनाने के लिए कंपनी इन दोनों दिग्गजों का मैच पीपीवी में बुक कर सकता है।


619 के मास्टर रे मिस्टीरियो जल्द करेंगे WWE का कॉन्ट्रैक्ट साइन

रैसलिंग जानकारी की रिपोर्ट्स के मुताबिक रे मिस्टीरियो को WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन करना बाकी है। खबरों के अनुसार मिस्टीरियो जल्द से जल्द अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेंगे, जबकि डील को लेकर कुछ जानकारी भी सामने आई है। रे मिस्टीरियो को रे मिस्टीरियो ज्यूनियर से भी जाना जाता है लेकिन उनका असली नाम ऑस्कर गुटिरेज़ हैं। मिस्टीरियो 1989 से रैसलिंग बिजनेस का हिस्सा है। एटिट्यूड एरा के फेमस रैसलरों में से एक मिस्टीरियो इस साल 2 बार WWE में नजर आ चुके हैं। पहले वो जनवरी में हुए रॉयल रम्बल मैच में शामिल हुए थे और उसके बाद अप्रैल महीने में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल मैच में शिरकत की थी। 2015 में WWE से अलग होने के बाद रे मिस्टीरियो की लोकप्रियता में काफी ज्यादा इजाफा हुआ। वो AAA और लूचा अंडरग्राउंड में लगातार रैसलिंग करते हुए नजर आए। लंबाई में छोटे होने के बावजूद रे मिस्टीरियो ने रैसलिंग जगत में खूब कामयाबी हासिल की है। उन्हें रैसलिंग इतिहास का सबसे महान क्रूजरवेट माना जाता है।


WWE में ब्रॉक लैसनर को हराने वाले 8वें सुपरस्टार बन सकते हैं रोमन रेंस

ब्रॉक लैसनर 19 अगस्त (भारत में 20 अगस्त) को होने वाली समरस्लैम में यूनिवर्सल टाइटल को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इससे पहले भी रेंस का मैच खिताब के लिए लैसनर के खिलाफ हुआ है लेकिन हर वक्त रोमन रेंस को मुंह की खानी पड़ी। WWE ने जब जब रोमन रेंस को लैसनर के खिलाफ मौका दिया तब-तब किसी कारण से रेंस को हार ही नसीब हुई। लेकिन अब रेंस के पास समरस्लैम में चांस होगा कि वो 8वें सुपरस्टार बन जाए जो ब्रॉक को हरा पाएंगे।


रोमन रेंस और NJPW के फेमस सुपरस्टार की हुई ट्विटर पर लड़ाई

न्यू जापान प्रो रैसलिंग के सुपरस्टार टामा टोंगा ने और WWE के टॉप सुपरस्टार रोमन रेंस के बीच ट्विटर पर बड़ी बहस हो गई है। टामा टोंगा ने रेंस को NJPW में लड़ने के लिए चुनौती दी जिसका जवाब द बिग डॉग ने अपने अंदान में दिए। टामा टोंगा न्यू जापान प्रो रैसलिंग का हिस्सा है, टोंगा ने साल 2010 में इस कंपनी को ज्वाइन किया था। टोंगा NJPW में सबसे ज्यादा काम करने वाले सुपरस्टार्स में से एक है। टोंगा बुलेट क्लब के मेंबर भी रहे चुके हैं। टोंगा ने आज के WWE सुपरस्टार फिन बैलर, कार्ल एंडरसन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। टामा टोंगा WWE लैजेंड हाकू के गोद लिए हुए बेटे हैं। टोंगा ने अपने भाई टांगा लोआ के साथ मिलकर IWGP की 3बार टैग टीम चैंपियनशिप को जीता है।


Raw के बड़े सुपरस्टार को लगी गंभीर चोट

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के मुताबिक WWE रॉ सुपरस्टार मोजो राउली हाल ही में पांव की इंजरी से जूझ रहे है। उनके बाएं पांव में चोट लग गई है। मोजो राउली साल 2012 से WWE में परफॉर्म कर रहे है। वो रॉ ब्रांड के मिड कार्ड परफॉर्मर रहे है। इससे पहले वो फुटबॉल प्लेयर भी रह चुके है। उनका नाम शानदार एथेलेटिक की लिस्ट में सुमार है। उनकी क्षमता और शक्ति हमेशा उन्हें आगे ले जाने का काम करती है।


शिंस्के नाकामुरा एक बार फिर NJPW का हिस्सा बन सकते हैं

WWE और NJPW रैसलिंग वर्ल्ड में काफी चर्चित है। WWE ने जापानी सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा को साइन किया था। जिसके बाद उनकी गिमिक को काफी पंसद किया गया। WWE के मेन रोस्टर में आने के बाद नाकामुरा को काफी सपोर्ट किया गया। पहले उनका फिउड एजे स्टाइल्स के खिलाफ था जबकि अब वो स्मैकडाउन का हिस्सा होते हुए यूएस चैंपियन हैं। इससे पहले साल 2018 की रॉयल रंबल को भी जीता था। रैसलिंग जानकार डेव मेल्टजर की रिपोर्ट्स के मुताबिक नाकामुरा को उनके कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद फिर से NJPW साइन कर सकता है।


रोमन रेंस को फैंस आखिर क्यों "बू" करते हैं?

रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस ने अंडरटेकर को हराया था। तब से कई फैंस उन्हें नफरत भरी निगाहों से देखते है। फिर भी पूरा करियर देखा जाए तो WWE में रोमन रेंस ने काफी अच्छे मैच दिए है। रोमन रेंस इस समय रॉ ब्रांड में काम कर रहे है लेकिन स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स भी उनकी तारीफ करते है। कई सुपरस्टार्स तो उन्हें अपना आदर्श मानते है। रूसेव के साथ इस समय रूसेव डे में एडन इंग्लिश है। उन्होंने तो साफ तौर पर ट्वीट कर के कहा था कि रोमन रेंस उनके आदर्श है।