WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 3 अक्टूबर 2017

Ankit

WWE Raw के भारत दौरे पर फिन बैलर के साथ लड़ सकते हैं जिंदर महल

Ad

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने बताया कि WWE के भारत दौरे पर जिंदर महल का सामना किस WWE सुपरस्टार के साथ हो सकता है। रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो पर बोलते हुए डेव ने कहा कि जिंदर महल की टक्कर फिन बैलर के साथ हो सकती है।


WWE पूर्व चैंपियन ट्रिपल एच भारत दौरा करने वाले हैं

WWE के पूर्व चैंपियन और कंपनी के COO ट्रिपल एच अब भारत दौरा करने वाले हैं। ट्रिपल एच ने इंडिया टूर की जानकारी अपने ऑफिशियली ट्विटर अकाउंट से दी है। WWE भारतीय फैंस के लिए लाइव इवेंट करने वाली है जिसके चलते ट्रिपल एच भारत में दस्तक दे रहे हैं।


अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में "द शील्ड" का रीयूनियन होना लगभग तय

सैथ रॉलिंस, डीन एंब्रोज और रोमन रेंस अब तक अलग-अलग रास्ते पर चल रहे थे लेकिन अब उनका रास्ता लगता है एक होने वाला हैं। आज हुई रॉ एपिसोड के अंत में शील्ड के रीयूनियन की एक झलक देखने को मिली।


अगले हफ्ते Raw में मिज टीवी में नजर आएंगे शेमस और सिजेरो

आज हुई रॉ से फैंस को बहुत हद तक खुशी मिली होगी खासकार जिस तरह से इस हफ्ते की रॉ का अंत हुआ है। रॉ के क्लोजिंग सैगमेंट में रोमन रेंस लॉकर रूम में बैठे थे, तभी रॉ टैग चैंपियंस डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस वहां आकर खड़े हो गए, जिससे एक बार फिर शील्ड रीयूनियन की उम्मीद जग गई।


रोमन रेंस की लगातार दूसरे हफ्ते धुनाई करने के बाद द मिज़ ने क्या कहा

WWE नो मर्सी में जॉन सीना के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद रोमन रेंस के लिए कुछ अच्छा नहीं हो रहा है। पिछले हफ्ते रॉ में द मिज़ के खिलाफ रोमन रेंस ने मैच लड़ा, मैच में रोमन रेंस की जीत भी हो गई लेकिन उसके बाद मिज़टूराज ने हार का गुस्सा उन्हीं पर निकाल दिया। द मिज़, कर्टिस एक्सल और बो डैलस ने मिलकर रोमन रेंस की बुरी तरह से पिटाई की।


शील्ड रीयूनियन को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई

ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज एक बार साथ आकर दोबारा शील्ड बनाने के काफी करीब हैं। हालांकि अगले हफ्ते की रॉ में अगर यह साथ आते हैं, तो उसको लेकर एक महत्वपूर्ण फैक्ट सामने आया है।


तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन के WWE में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट

केन का वास्तविक नाम ग्लेन जैकब्स हैं। और यह नाम नॉक्स काउंटी के रेसीडेंट के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि वो अब मेयर के पद के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं। द रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर ने हाल ही में केन के WWE में संभावित वापसी पर अपडेट दिया है। केन ने WWE पर पूरी तरह से राज किया है और अपने करियर के दौरान कई स्टोरीलाइन पर काम किया है।


SmackDown के कमिश्नर ने लीगल ड्रग्स के बिजनेस के लिए पैस किया था इन्वेस्ट

द न्यू यॉर्क डेली न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार स्मैकडाउन के कमिश्नर शेन मैकमैहन की कुछ बिजनेस की खबरे सामने आई है। शेन मैकमैहन ने कुछ साल पहले कैनबिस कंपनी के तौर पर काम शुरु किया था।


Hell in a Cell पीपीवी का पूरा इतिहास और सभी मेन इवेंट मैचों की जानकारी

WWE इस समय अगले पीपीवी हैल इन ए सैल की तैयारी कर रही है, जिसमें स्मैकडाउन रोस्टर हिस्सा लेगा। इस साल हैल इन ए सैल का 9वां संस्करण होगा और कंपनी ने इसे सफल बनाने के लिए अपनी पूरी जान फूंक रखी है। इस पीपीवी की शुरूआत साल 2009 में हुई थी और तब यह पे-पर-व्यू अक्टूबर की शुरूआत में होता था।


Raw में ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ?

रॉ का शानदार एपिसोड इस बार देखने को मिला लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ऑफ एयर होने के बाद क्या हो सकता है। रॉ को शील्ड के रीयूनियन के कयास के साथ छोड़ा गया लेकिन पुरानी दुश्मनी ऑफ एयर होने के बाद दिखी। दरअसल, फिन बैलर और ब्रे वायट की लड़ाई देखने को मिली।


जॉन सीना को हॉलीवुड की तरफ से लगा तगड़ा झटका

प्रो रैसलिंग ने अपनी रिपोर्ट में इस बार 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना के हॉलीवुड फ्यूचर के बारे में काफी बड़ी बातें कही हैं। कई हॉलीवुड की पिक्चर अभी जॉन सीना आगे करने वाले हैं। इसमें कई मूवी का बहुत बड़ा नाम है लेकिन शेजन मूवी का नाम इसमें नहीें शामिल है।


Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications