साल 2019 डब्लू डब्लू ई (WWE) और रेसलिंग जगत के लिए खास रहा है। इस साल WWE में कई सारे रिकॉर्ड्स टूटे और कई मौकों पर इतिहास रचा गया। WWE में हर साल कई सारे रिकार्ड्स बनते और टूटते हैं लेकिन साल 2019 में हर बार से ज्यादा रिकॉर्ड टूटे। नजर डालते हैं साल 2019 में बने 15 बड़े रिकार्ड्स पर।
#1 शार्लेट ने तोड़ा हॉल ऑफ फेमर का रिकॉर्ड
शार्लेट ने इस साल न सिर्फ ट्रिश स्ट्रेटस को एक मैच में हराया बल्कि उन्होंने इस साल 10वीं बार विमेंस चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 2019 में ट्रिश के 9 चैंपियनशिप जीत का रिकॉर्ड तोड़ा और इतिहास बनाया। इस साल वह 8वीं, 9वीं और 10वीं बार विमेंस चैंपियन बनीं।
#2 बेली और एलेक्सा बनी ट्रिपल क्राउन चैंपियन
WWE ने इस साल विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को फैंस के सामने प्रस्तुत किया था। इसके बाद WWE में 3 विमेंस टाइटल आ गयी। बेली वह पहली सुपरस्टार थी जिसने रॉ, स्मैकडाउन और टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद एलेक्सा ब्लिस यह कार्य करने वाली दूसरी सुपरस्टार बनीं।
#3 सैथ के नाम हुआ अटूट रिकॉर्ड
सैथ रॉलिंस ने साल 2019 की रेसलमेनिया और समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके पहले वह 2015 में भी यह कार्य कर चुके हैं। वह उस साल भी रेसलमेनिया और समरस्लैम में WWE चैंपियन बने थे। सैथ रॉलिंस दो सालों तक रेसलमेनिया और समरस्लैम में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले पहले सुपरस्टार बने।
#4 कोफी बने पहले अफ्रीकी WWE चैंपियन
कोफी किंग्सटन ने रेसलमेनिया 35 में डेनियल ब्रायन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके साथ ही वह अफ्रीका कॉन्टिनेंट के पहले सुपरस्टार बने थे जो WWE में वर्ल्ड टाइटल जीत चुका है। उन्होंने अपनी चैंपियन जीत का सेलिब्रेशन अपने देश जाकर भी किया था।
ये भी पढ़ें:- बेसन के लड्डू के फैन हुए पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स