रोमन रेंस को मिलेगा नया प्रतिद्वंदी, WWE दिग्गज  की तबीयत खराब, Raw के बड़े मैच में जुड़ी नई दिलचस्प शर्त

Enter caption

पॉल हेमन ने बताया कि कौन है WWE का फ्यूचर

WWE में कई सारे रेसलर्स आए हैं और बहुत सारे सुपरस्टार्स ने अपना नाम बनाया है। कुछ रेसलर आज भी ऐसे हैं जिन्हें याद किया जाता है। रोमन रेंस के WWE में एडवोकेट पॉल हेमन ने बताया है कि कौन WWE का फ्यूचर होने वाला है। बियांका ब्लेयर ने इस हफ्ते स्मैकडाउन में नटालिया को हराया था, हालांकि कमेंट्री में बेली बैठी थी। बियांका ब्लेयर को पुश मिल रहा है रहा है और वो सर्वाइवर सीरीज का हिस्सा थी।


WWE Raw प्रीव्यू: चैंपियन को मिलेगा नया दुश्मन, 175 किलो का दिग्गज मचाएगा जबरदस्त तबाही?

Raw का अगला एपिसोड काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला है। WWE ने पिछले हफ्ते सर्वाइवर सीरीज के बाद Raw के एपिसोड को काफी अच्छे से बुक किया था। इसके चलते माना जा सकता है कि इस हफ्ते भी रेड ब्रांड से काफी ज्यादा उम्मीदें रहने वाली हैं। WWE अब अपने अगले पीपीवी टीएलसी की ओर ध्यान दे रहा है। साथ ही वो इस इवेंट के लिए मैच तय करना चाहेगा। इसके साथ ही कई स्टोरीलाइन शुरू होते हुए नजर आ सकती हैं। इसके चलते Raw का ये एपिसोड देखने योग्य रहेगा। WWE अपने इस एपिसोड के लिए कुछ बढ़िया चीज़ों को बुक कर सकता है। अबतक कंपनी ने ज्यादा चीज़ों का ऐलान नहीं किया है। इसके बावजूद लग रहा है कि शो जबरदस्त रह सकता है।


WWE की पूर्व प्रेजेंटर रैने यंग ने बेबी बंप की शानदार तस्वीर शेयर की

WWE की पूर्व प्रेजेंटर और डीन एम्ब्रोज की पत्नी रैने यंग प्रेग्नेंट हैं जिसकी जानकारी खुद जॉन मोक्सली ने कुछ दिन पहले दी थी। AEW डायनामाइट के प्रोमो में काफी सारे सुपरस्टार्स ने जो कभी WWE का हिस्सा होते थे उन्होंने जॉन मोक्सली को उनके पहले बच्चे के लिए बधाई दी।


Raw में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच में WWE ने एक दिलचस्प शर्त डालकर फैंस को चौंकाया

इस हफ्ते WWE रॉ का एपिसोड शानदार होने वाला है। इस एपिसोड में WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच होगा। ये ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। जो भी इसे जीतेगा वो WWE टीएलसी में ड्रू मैकइंटायर का सामना करेगा। हालांकि इस मैच का ऐलान पिछले हफ्ते ही हो गया था।


"विंस मैकमैहन के लिए अंडरटेकर हमेशा स्पेशल रहे हैं और दोनों के बीच आपस में बहुत प्यार हैं"

सर्वाइवर सीरीज में इस बार अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल हुआ था। काफी भावुक पल ये था। अंडरटेकर के इस फेयरवेल में कई WWE दिग्गज शामिल हुए थे। विंस मैकमैहन ने भी अंडरटेकर को लेकर काफी इमोशनल प्रोमो दिया था।

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा SmackDown में की गई 3 बड़ी गलतियां जिसने शो का मजा पूरी तरह से किरकिरा किया


रोमन रेंस को इस हफ्ते मिलेगा नया प्रतिद्वंदी, WWE ने किया बड़ा ऐलान

WWE स्मैकडाउन में रोमन रेंस के ऊपर सभी की नजरें टिकी हुई है। रोमन रेंस का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा इसका अभी पता नहीं है। लेकिन पिछले हफ्ते केविन ओवेंस ने इस बात के संकेत दे दिए कि वो रोमन रेंस को चुनौती देंगे। इस हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में अब ये बात कंफर्म हो जाएगी।


"WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन हमारी जनरेशन के सबसे बेस्ट इन रिंग परफॉर्मर हैं"

WWE स्मैकडाउन में इस सयम सैमी जेन का जलवा कर रहे हैं। हर हफ्ते WWE शोज में अच्छे मैच सैमी जेन देते हैं। पिछले हफ्ते भी उनका मैच डेनियल ब्रायन के साथ हुआ था और ये शानदार मैच रहा था। सैमी जेन ने ट्विटर पर डेेनियल ब्रायन की रेसलिंग क्षमता को लेकर ट्वीट किया है।सैमी जेन ने डेनियल ब्रायन को बेस्ट इन रिंग परफॉर्मर इस जनरेशन का बताया है। साथ ही ये भी बताया कि इसके बावजूद जीत उनकी हुई है।


48 साल के WWE दिग्गज की तबीयत हुई खराब, खुद अपडेट देकर किया बड़ा खुलासा

WWE दिग्गज डी वॉन डडली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में ये दिग्गज WWE टेपिंग्स और अपने पॉडकास्ट टेबल टॉक में मौजूद नहीं था।डी वॉन डडली ने इसके पीछे का कारण बताया। दरअसल कुछ हेल्थ मुद्दे के चलते डडली मौजूद नहीं है। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार डी वॉन डडली कुछ हफ्ते से WWE टेपिंग्स और अपने पॉडकास्ट से गायब है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Quick Links

App download animated image Get the free App now