आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा को बड़ा नुकसान, ऋषभ पंत की चौंकाने वाली छलांग

ICC Ranking
ICC Ranking

ऑस्ट्रेलिया (Australian Cricket Team) और भारत (Indian Cricket Team) के बीच खेले गए चौथे टेस्ट और श्रीलंका एवं इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया टेस्ट रैंकिंग (ICC Ranking) जारी कर दी है। टीम रैंकिंग में भारत (118 अंक) चार अंकों के फायदे के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 113 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Ad

बल्लेबाजी रैंकिंग में केन विलियमसन पहले और स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। ब्रिस्बेन टेस्ट में शतक लगाने वाले मार्नस लैबुशेन एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और उस वजह से विराट कोहली एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर चले गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रुट को श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाने का फायदा हुआ और वह 6 स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के फायदे से सातवें और अजिंक्य रहाणे दो स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स दो स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर टॉप 10 के बाहर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC Ranking
ICC Ranking

टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा फायदा हुआ और वह 13 स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल 21 स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर हैं, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 82वें और शार्दुल ठाकुर ने 113वें स्थान के साथ रैंकिंग में प्रवेश किया है। रोहित शर्मा को ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद नुकसान हुआ है और वह 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Ad

ऑस्ट्रेलिया के टिम पेन तीन स्थान के फायदे से 42वें और कैमरन ग्रीन सात स्थान के फायदे से 92वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के कुसल परेरा 9 स्थान के फायदे से 47वें और लाहिरू थिरिमाने 12 स्थान के फायदे से 87वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो पांच स्थान के फायदे से 57वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC Ranking
ICC Ranking

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग

Ad

1 न्यूजीलैंड - 118

2 भारत - 118

3 ऑस्ट्रेलिया - 113

4 इंग्लैंड - 106

5 दक्षिण अफ्रीका - 96

6 श्रीलंका - 86

7 पाकिस्तान - 85

8 वेस्टइंडीज - 79

9 बांग्लादेश - 55

10 ज़िम्बाब्वे - 18

टॉप 10 बल्लेबाज

1 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 919

2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 891

3 मार्नस लैबुशेन ऑस्ट्रेलिया 878

4 विराट कोहली भारत 870

5 जो रुट इंग्लैंड 783

6 बाबर आज़म पाकिस्तान 781

7 चेतेश्वर पुजारा भारत 760

8 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 752

9 अजिंक्य रहाणे भारत 748

10 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 747

यह भी पढ़ें - आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications