क्रिकेट में दिनभर की बड़ी खबरें, 19 अगस्त 2020

सुनील नरेन
सुनील नरेन

Ad

सीपीएल 2020 - ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को पहले मुकाबले में 4 विकेट से हराया

कोरोना वायरस के बीच पहली टी20 लीग का आगाज हो गया है। मंगलवार से वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग यानि सीपीएल की शुरुआत हुई। सीपीएल का पहला मुकाबला ब्रायन लारा स्डेयिम में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला, जिसमें ट्रिनबागो टीम ने जीत हासिल की। सीपीएल का पहला मैच बारिश की वजह से बाधित रहा और मैच 17-17 ओवरों का करना पड़ा। पहले खेलते हुए गयाना अमेजन वॉरियर्स ने 5 विकेट पर 144 रन बनाए, ट्रिनबागो की टीम ने इस लक्ष्य को 17वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

महेंद्र सिंह धोनी के लिए सुनील गावस्कर का भावुक बयान

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आई है लेकिन सुनील गावस्कर से सबसे अलग बात का जिक्र किया है। महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर वर्णन कर रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद सुनील गावस्कर 2011 के आईपीएल मैच का जिक्र कर रहे थे जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी से मिले थे। इस दौरान सुनील गावस्कर ने कहा था कि मैं दुनिया को अलविदा कहते समय वह छक्का देखना चाहूँगा, जो आपने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में लगाया था।

आरोन फिंच ने संन्यास की योजना के बारे में बताया

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर क्रिकेट कप्तान आरोन फिंच ने संन्यास को लेकर समय बताया है। आरोन फिंच के अनुसार वह 2023 में होने वनडे वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं। आरोन फिंच ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण काफी समय तक आराम कर लिया है इसलिए अब खेलने का समय है।

सौरव गांगुली और अन्य कप्तानों की तुलना पर आया बयान

दीपदास गुप्ता ने सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी के बारे में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तीनों कप्तानों ने अलग-अलग योगदान दिया है और यह एक चेन है। सौरव गांगुली के बाद महेंद्र सिंह धोनी आए और उनके बाद विराट कोहली आए।

शोएब अख्तर ने खिलाड़ी को गेंद लगने की घटना का जिक्र किया

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को विवादास्पद बयानों के लिए जाना जाता है लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि वह एक तूफानी तेज गेंदबाज थे। शोएब अख्तर ने अपनी गेंदबाजी के दौरान काउंटी क्रिकेट में चोटिल हुए बल्लेबाज को लेकर खुलासा किया। शोएब अख्तर ने कहा कि काउंटी में कई बल्लेबाजों को मैंने गेंद से हिट किया है लेकिन बाद में सोचता था कि मैं इतना निर्दयी क्यों हूँ।

सुरेश रैना ने सुशांत सिंह केस में कहा - सच की जीत होगी

सुरेश रैना ने सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच के आदेश के बाद प्रतिक्रिया दी है। सुरेश रैना ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि अभी भी मुझे दुःख होता है। इसके अलावा सुरेश रैना ने यह भी कहा कि सच्चाई जरुर बाहर आएगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ही सुशांत सिंह की रहस्यमयी मौत के मामले में सीबीआई से जांच कराने का ऑर्डर दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी को मिल सकता है फेयरवेल मैच

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद फेयरवेल मैच की बातें सामने आई थी। बीसीसीआई इस पर आईपीएल के बाद कोई फैसला ले सकती है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में चुपचाप सोशल मीडिया के जरिये संन्यास का ऐलान किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने शायद टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने का सोचा होगा लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह रद्द हो गया। इसके बाद आईपीएल की तैयारियों के लिए चेन्नई पहुंचकर महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लिया।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications