IND vs SL: पहले टी20 मैच के लिए ड्रीम इलेवन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स

 मलिंगा-कोहली
मलिंगा-कोहली

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से गुवाहाटी में तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप पर है और उसके लिए टीम तैयार करना उनका मुख्य लक्ष्य है। भारत ने शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। एंजेलो मैथ्यूज को श्रीलंकाई टीम में चुना गया है। सब चीजें टी20 विश्वकप के लिए हो रही है।

भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में हराया है। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा है। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान में जाकर उन्हें बुरी तरह हराया। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 के लिए ड्रीम इलेवन और फैंटेसी प्रिडिक्शन के बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है।

दोनों देशों की संभावित एकादश

भारत: केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पन्त, शिवम दुबे, रविन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी/शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका: दनुश्का गुनाथिलका, अविष्का फर्नान्डो, कुशल परेरा, निरोशन डिकवेला, ओशाडा फर्नान्डो, भानुका राजापक्सा, दसुन शनाका, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, लाहिरू कुमारा/ कसुन रजिता, लक्षण संदाकन/वनिंदु हसारंगा।

ड्रीम इलेवन और फैंटेसी टिप्स

बल्लेबाज: रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में विराट कोहली और केएल राहुल को लिया जा सकता है। श्रीलंका से गुनाथिलका भी एक विकल्प है।

ऑल राउंडर: भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर और रविन्द्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है। श्रीलंका से दसुन शनाका उपयोगी साबित हो सकते हैं।

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा होने चाहिए। उनके अलावा स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल बेहतर विकल्प है। श्रीलंका से हसारंगा बेहतर हैं। भारत की तरफ से नवदीप सैनी भी अच्छा विकल्प हैं।

कप्तान: विराट कोहली पहली पसंद हैं। इनके अलावा केएल राहुल और लसिथ मलिंगा भी हो सकते हैं।

विकेटकीपर: ऋषभ पन्त इस स्थान पर चुने जा सकते हैं।

Quick Links