SA vs AUS Dream11 Team Prediction (1st ODI), आज के मैच के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स और प्लेइंग 11 अपडेट - Feb 29th, 2020

टी20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। नए कप्तान क्विंटन डी कॉक पर दबाव होगा क्योंकि टी20 सीरीज में टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था। नए कप्तान से इतना जल्दी परिणाम की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। चीजों को सही ट्रैक पर आने में समय लगता है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से सेट नजर आ रही है। हालांकि भारत दौरे पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। विश्व क्रिकेट के कुछ बेहतरीन सितारों से सजी इस टीम को पसंदीदा माना जा रहा है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम को वे इतना हल्के में नहीं लेंगे। इस आर्टिकल में ड्रीम इलेवन प्रेडिक्शन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स के बारे में बताया गया है। आप भी अपनी टीम में इसका इस्तेमाल कर सकते है।

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम

दक्षिण अफ्रीका

क्विंटन डी कॉक (कप्तान), डेविड मिलर, जानेमन मलान, टेम्बा बवुमा, हेनरिक क्लासेन, काइल वेरेने, एंडीले फेलुकवायो, जेजे स्मट्स, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगीडी, एनरिक नॉर्टजे, ब्यूरन हेंड्रिक्स और लुथो सिपाम्ला।

ऑस्ट्रेलिया

आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, डार्सी शॉर्ट, मार्नस लैबुशेन, मिचेल मार्श, मैथ्यू वेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, केन रिचर्डसन एवं जोश हेज़लवुड।

अंतिम ग्यारह के बारे में अपडेट

दक्षिण अफ्रीका

वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ़्रीकी टीम में वैन डर डुसेन और प्रिटोरियस को आराम दिया गया है। इससे जेजे स्मट्स और जानेमन मलान के लिए रास्ते खुले हैं। डी कॉक के साथ मलान पारी की शुरुआत करते हुए डेब्यू कर सकते हैं। स्मट्स और क्लासेन को मध्यक्रम में खेलते हुए देखा जा सकता है। एनगीडी और कगिसो रबाडा के ऊपर गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।

संभावित एकादश: मलान, डी कॉक (कप्तान), टेम्बा बवुमा, स्मट्स, क्लासेन, डेविड मिलर, फेहलुकवायो, एनगीडी, रबाडा, नॉर्टजे, शम्सी।

ऑस्ट्रेलिया

भारत दौरे पर गई टीम में ज्यादा बदलाव ऑस्ट्रेलिया ने नहीं किया है। डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच के रूप में उनके पास सेटल ओपनर हैं। लैबुशेन और मिचेल मार्श मध्यक्रम में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। एश्टन एगर और एडम जाम्पा के रूप में दो स्पिनर खिलाए जा सकते हैं। रिचर्डसन को भी अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है।

संभावित एकादश: डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, लैबुशेन, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन।

मैच डिटेल

दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे

29 फरवरी 2020, शाम 4 बजकर 30 मिनट (भारतीय समय)

बोलैंड पार्क, पार्ल

पिच रिपोर्ट

पार्ल में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है। नई गेंद से स्विंग भी देखने को मिल सकती है और इससे बल्लेबाजों को संभलने की जरूरत रहेगी। पिच का बर्ताव पूरे मैच के दौरान समान रहने की सम्भावना है। मौसम साफ़ रहेगा और बारिश की सम्भावना नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, DREAM11 टिप्स

विकेटकीपर- हालिया फॉर्म को देखते हुए क्विंटन डी कॉक का नाम शामिल करना उचित रहेगा। टी20 सीरीज के दौरान उन्होंने कुछ बेहतरीन पारियां खेली थी। एलेक्स कैरी का नाम डी कॉक की तुलना में बाद में ही आता है।

बल्लेबाज- टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच स्टार बनकर निकले थे। उन्हें ड्रीम इलेवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। स्टीव स्मिथ और लैबुशेन मध्यक्रम में संतुलन बनाते हैं तथा टेम्बा बवुमा भी एक अच्छा विकल्प है। हेनरिक क्लासेन को भी ड्रीम इलेवन के लिए चुना जा सकता है। डेविड मिलर का नाम भी विचार करने योग्य है।

ऑल राउंडर- मिचेल मार्श के पास गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाने की बेजोड़ क्षमता है। उन्हें ड्रीम इलेवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उनके बाद दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी एंडील फेहलुकवायो का नाम आता है। एश्टन एगर और जेजे स्मट्स के नामों पर भी विचार किया जा सकता है।

गेंदबाज- मिचेल स्टार्क और कगिसो रबाडा नई गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हैं और दोनों श्रेष्ठ गेंदबाज हैं। एडम जाम्पा के पास विकेट लेने की क्षमता है। उनके साथ तबरेज शम्सी का नाम भी लिया जा सकता है। स्टार्क के अलावा कमिंस भी दिग्गज नाम है।

कप्तान- क्विंटन डी कॉक और आरोन फिंच दोनों आदर्श चयन है। दोनों खिलाड़ी कप्तान होने के अलावा बतौर ओपनर खेलते हैं। पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ के नाम पर भी कप्तान के लिए विचार किया जा सकता है।

DREAM11 Team Prediction

Fantasy Suggestion #1

क्विंटन डी कॉक, आरोन फिंच, मार्नस लैबुशेन, टेम्बा बवुमा, जेजे स्मट्स, एंडील फेहलुकवायो, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, तबरेज शम्सी और कगिसो रबाडा।

कप्तान- क्विंटन डी कॉक, उपकप्तान- आरोन फिंच।

Fantasy Suggestion #2

क्विंटन डी कॉक, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, टेम्बा बवुमा, हेनरिक क्लासेन, एश्टन एगर, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

कप्तान- स्टीव स्मिथ, उपकप्तान- क्विंटन डी कॉक।

Quick Links