हॉकी वर्ल्ड कप 2018

28 Nov 2018 - 16 Dec 2018
बेल्जियम ने नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार हॉकी वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया बेल्जियम ने नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार हॉकी वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया
बेल्जियम ने नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार हॉकी वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया

About हॉकी वर्ल्ड कप 2018

पुरूष हॉकी विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है जिसमें मैदानी हॉकी शामिल है। यह प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ द्वारा आयोजित की जाती है, इसका आयोजन सबसे पहले वर्ष 1971 में हुआ था।

पाकिस्तान अब तक सबसे ज्यादा बार (चार) हॉकी विश्व कप जीत चुका है। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स दोनों ही तीन बार ये ट्रॉफी जीतकर क्रमशः दो और एक खिताब जीत चुकी जर्मनी और भारत से आगे हैं।

2018 पुरुष हॉकी विश्व कप:

2018 में आयोजित होने वाला पुरुष हॉकी विश्व कप इस प्रतियोगिता का 14वां संस्करण होगा। यह 28 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर 2018 तक चलेगा।2018 पुरुष हॉकी विश्व कप :

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को 2018 पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन स्थल चुना गया है। ये एक बहु प्रयोजन स्टेडियम है जिसका निर्माण एथलेटिक्स, फुटबॉल, फील्ड हॉकी, बास्केटबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, वॉल क्लाइम्बिंग और तैराकी के लिए किया गया है।

प्रारूप :

कुल 16 टीमें विश्व कप के लिए क्वालीफाई करती हैं, जिनको चार अलग वर्गों में बांटा जाता है। प्रत्येक वर्ग में शीर्ष पर रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचती हैं। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एक दूसरे के विरुद्ध मैच खेलती हैं। इस चरण के बाद एक टीम का निष्कासन शुरू हो जाता है।

ग्रुप वितरण:

पूल ए - अर्जेंटीना, स्पेन, फ्रांस और न्यूजीलैंड

पूल बी - ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैण्ड और चीन

पूल सी - भारत, बेल्जियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका

पूल डी - नीदरलैंड्स, जर्मनी, मलेशिया और पाकिस्तान

.

2014 विश्व कप:



2014 का विश्व कप का आयोजन हेग, नीदरलैंड्स के क्योकिरा स्टेडियम में किया गया था। फाइनल मुकाबला मेजबान नीदरलैंड्स और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 6-1 से हराकर तीसरी बार ये खिताब जीत लिया था।

Last Modified Nov 26, 2018 12:58 IST
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications