डीन एम्ब्रोज़ WWE को छोड़ने वाले हैं।
जी हां, ये बात सच है और अगर आपको ये खबर कोई और देता तो आप शायद यकीन ना करते लेकिन खुद WWE के ऑफिशियल अकाउंट ने इसकी जानकारी दी है, जिसके बाद इस बात के कयास लगने लगे हैं कि ये भला कैसे और क्यों हुआ।
अब कारण चाहे जो भी हों, एक बात तो तय है कि डीन एम्ब्रोज़ जाते-जाते भी मनोरंजन ही प्रदान करेंगे और इसी प्रयास में वो कुछ ऐसी कहानियों का हिस्सा बनेंगे, जिसमें काफी एक्शन और रोमांच होगा जिसको हम आनेवाले समय में टीवी पर देखेंगे। उनके काम ने उन्हें फैंस का प्रिय बना दिया है, फिर चाहे वो बेबीफेस हों या हील, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि कंपनी छोड़ने के पीछे उनका किरदार और उससे जुड़ा काम ही हैं।
ये भी पढ़ें: 5 ड्रीम मैच जो डीन एम्ब्रोज़ WWE के बाहर लड़ सकते हैं
वो एक हील की तरह भी कोई ख़ास धमाल नहीं कर पा रहे थे, जिसने उन्हें काफी परेशान किया था, और इस तरह के फैसले की खबरें पहले से ही थीं, लेकिन इसे औपचारिक कर देने के बाद अब कंपनी उन्हें ऐसी कहानियों का हिस्सा बनाएगी जिसमें वो अलग अलग रैसलर्स से लड़ेंगे।
इसी कड़ी में आइए जानते हैं वो पांच नाम जो डीन के आखिरी प्रतिद्वंदी हो सकते हैं:
#5 सैथ रॉलिंस
![Burn it Down!](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/ae9c8-15490116285694-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/ae9c8-15490116285694-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/ae9c8-15490116285694-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/ae9c8-15490116285694-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/ae9c8-15490116285694-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/ae9c8-15490116285694-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/ae9c8-15490116285694-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/ae9c8-15490116285694-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस की डीन के साथ दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही रही है, और ऐसा कहा जा रहा है कि वो अब बॉबी लैश्ले के साथ एलिमिनेशन चैंबर और उसके बाद ब्रॉक लैसनर के साथ लड़ेंगे।
इस लड़ाई की वजह से वो डीन के साथ लड़ें इसकी संभावनाएं कम हैं, लेकिन फिर भी संभावनाएं तो ज़रूर हैं इसलिए इनका नाम इस लिस्ट में है, और चूंकि कम हैं इसलिए वो सबसे आखिरी नंबर पर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। इनके बीच कहानी तो अच्छी होगी, लेकिन अब डीन को अलग रैसलर्स से लड़ना चाहिए।
Get WrestleMania 35 News in Hindi here
#4 ड्रू मैकइंटायर
![Put on a clinic!](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f6345-15490121784363-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f6345-15490121784363-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f6345-15490121784363-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f6345-15490121784363-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f6345-15490121784363-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f6345-15490121784363-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f6345-15490121784363-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/f6345-15490121784363-800.jpg 1920w)
ड्रू मैकइंटायर और डीन एम्ब्रोज़ पहले भी एक दूसरे से लड़ चुके हैं। अगर आप को याद हो तो पिछले साल समरस्लैम से पहले सैथ रॉलिंस, डॉल्फ और ड्रू की टीम से अकेले ही लड़ रहे थे कि तभी समरस्लैम से पहले डीन ने वापसी की और कहानी ही बदल गई। एक लुनाटिक और साइकोपैथ के बीच मैच ज़बरदस्त होगा, और ये ड्रू के लिए अच्छा होगा क्योंकि इस समय वो बिना किसी कहानी के काम कर रहे हैं।
#3 ब्रॉन स्ट्रोमैन
![Get these Hands, Dean!](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/84486-15490125953395-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/84486-15490125953395-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/84486-15490125953395-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/84486-15490125953395-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/84486-15490125953395-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/84486-15490125953395-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/84486-15490125953395-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/84486-15490125953395-800.jpg 1920w)
ब्रॉन स्ट्रोमैन और डीन एम्ब्रोज़ के बीच एक मैच ज़बरदस्त होगा, क्योंकि दोनों का रैसलिंग स्टाइल्स काफी अलग है। रिंग के बीच में से कूदने वाले डीन की लड़ाई अगर रनिंग पावरस्लैम देने वाले ब्रॉन स्ट्रोमैन से होगी तो उससे ना सिर्फ फैंस को आनंद मिलेगा बल्कि ब्रॉन को फायदा भी क्योंकि इस समय मॉन्स्टर एकदम बेकार सी कहानियों का हिस्सा हैं, जो कि उनके हुनर को देखते हुए गलत बात है।
ये रैसलमेनिया से पहले के शोज़ के लिए अच्छा मैच होगा, खासकर फास्टलेन के लिए।
#2 बॉबी लैश्ले
![Dominate, Bobby!](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3c76c-15490133349319.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3c76c-15490133349319.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3c76c-15490133349319.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3c76c-15490133349319.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3c76c-15490133349319.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3c76c-15490133349319.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3c76c-15490133349319.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3c76c-15490133349319.png 1920w)
इन दोनों की शारीरिक बनावट काफी अलग है, और एक तरफ जहाँ बॉबी लैश्ले पूरी तरफ मस्कुलर हैं और रिंग के अंदर ही प्रदर्शन करते हैं, वहीँ डीन एम्ब्रोज़ रिंग के बीच में डाइव और हाई-फ्लाइंग करते हैं।
इन्हें मालूम है कि अपने विरोधी को कैसे धराशाई किया जाता है, और इनके बीच एक मैच हर हाल में हिट होगा। ये मैच एंटरटेनमेंट के लिहाज़ से काफी अच्छा होगा, और इस बात से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए, खासकर फैंस को क्योंकि वो यही तो देखने आए थे।
#1 ट्रिपल एच
![Time to fight the Game!](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/28962-15490136991721-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/28962-15490136991721-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/28962-15490136991721-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/28962-15490136991721-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/28962-15490136991721-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/28962-15490136991721-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/28962-15490136991721-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/28962-15490136991721-800.jpg 1920w)
ट्रिपल एच को क्राउन जेवेल में चोट लग गई थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो चोट से उबर चुके हैं और रिंग में अपनी वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इस हफ्ते रॉ में हमने देखा कि डीन ने हंटर को उनके काम के लिए चुनौती दी, या यूँ कहें कि उनका मज़ाक उड़ाया।
इसकी वजह से हमें इनके बीच आनेवाले समय में एक मैच देखने को मिल सकता है जो की नौकरी बनाम प्रोमोशन होगा, जिसमें डीन अपना मैच हारकर कंपनी से बाहर हो जाएंगे, जबकि ट्रिपल एच कंपनी की कमान संभाल लेंगे।