WWE News Hindi- दिनभर की बड़ी खबरें, 21 मई 2020

Ankit
WWE राउंड अप
WWE राउंड अप

WWE NXT रिजल्ट्स: WWE छोड़ रहे स्टार ने जीता मैच, सुपरस्टार को किडनैप करने की कोशिश

Ad

NXT का एपिसोड काफी ज्यादा रोचक रहा। NXT की शुरुआत जबरदस्त साबित हुई। इसके अलावा शो के मेन इवेंट में NXT विमेंस चैंपियन का पलड़ा भारी नजर आया। देखा जाए तो WWE का NXT ब्रांड काफी अच्छे शोज़ प्रदान कर रहा है। खैर, आइए NXT में हुए मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर नजर डालते हैं।

39 साल के WWE दिग्गज की दर्दनाक मौत, रेसलिंग जगत में शोक की लहर

WWE यूनिवर्स के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार शैड गैसपर्ड(Shad Gaspard) का मात्र 39 साल की उम्र में देहांत हो गया है। इस खबर को सुनकर पूरी दुनिया चौंक गई है। दरअसल शैड गैसपर्ड कैलिफोर्निया के विंस बीच पर अपने बेटे के साथ स्वीमिंग कर रहे थे।

दिग्गज की दर्दनाक मौत के बाद रोमन रेंस सहित तमाम WWE सुपरस्टार्स की ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

पूर्व WWE सुपरस्टार शैड गैसपर्ड का मात्र 39 साल की उम्र में देहांत हो गया है। इस खबर को सुनकर पूरी दुनिया चौंक गई है। दरअसल शैड गैसपर्ड कैलिफोर्निया के विंस बीच पर अपने बेटे के साथ स्वीमिंग कर रहे थे, और अचानक वो लापता हो गए। शैड के लापता होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार की सुबह उनकी बॉ़डी बीच पर पाई गई। WWE फैंस इसके बाद सदमे में आ गए है।

AEW Dynamite रिजल्ट्स: 20 मई, 2020

AEW का डबल और नथिंग पीपीवी करीब है और उसके पहले AEW डायनामाइट का अंतिम एपिसोड देखने को मिला। AEW ने शो को शानदार तरीके से बुक किया और अपने सबसे बड़े इवेंट के लिए हाइप तैयार की। खैर, आइए AEW डायनामाइट में हुए सभी मैचों के नतीजों और सैगमेंट्स के बारे में बात करते हैं।

WWE दिग्गज अंडरटेकर ने अपनी लंबी एंट्रेंस का काफी मजेदार कारण बताया

Pardon My Take पॉडकास्ट में हाल ही में गेस्ट बनकर WWE लैजेंड द अंडरटेकर(The Undertaker) आए। अंडरटेकर ने आकर यहां कई मुद्दों पर बातचीत की। अंडरटेकर ने यहां पर अपनी लंबा एंट्री के बारे में बताया। वैसे ये बात सभी फैंस के दिमाग में चलती है कि आखिर अंडरटेकर इतनी लंबी एंट्री क्यों लेते हैं। इस बार अंडरटेकर ने इसका खुलासा कर दिया है।

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने रोंडा राउजी से माफी की मांग की

कुछ वक्त पहले WWE को लेकर पूर्व चैंपियन रोंडा राउजी ने एक बयान दिया था जिसके बाद से WWE के काफी सुपरस्टार्स ने रोंडा पर तंज कसा था। अब WWE की विमेंस टैग टीम चैंपियन एलेक्सा ब्लिस के लिए शायद रोंडा राउजी की वापसी ज्यादा अच्छा नहीं होगी। एलेक्सा ब्लिस का कहना है कि रोंडा को वापसी कर माफी मांगनी चाहिए।

"ब्रॉक लैसनर नहीं...तो फिर तुम्हें WWE में कौन हरा सकता है?"

WWE दिग्गज अंडरटेकर ने Barstool's Pardon My Take पोडकास्ट में दस्तक दी। यहां अंडरटेकर ने अपनी WWE की स्ट्रीक के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो अपने लिए WWE में थोड़े स्वार्थी हो गए थे। वो चाहते थे कि उनकी स्ट्रीक 25 या 26-0 तक जाए।

WWE दिग्गज को बैकी लिंच की प्रेग्नेंसी पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, रॉलिंस ने दिया मुंह तोड़ जवाब

कुछ वक्त पहले WWE की पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने बताया था कि वो प्रेग्नेंट हैं जिसके लिए वो WWE से ब्रेक ले रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बैकी लिंच दिसंबर के वक्त मां बन जाएंगी। इसी बीच WWE के दिग्गज जिम कॉर्नेट ने बैकी लिंच पर टिप्पणी की। अब बैकी लिंच के मंगेतर सैथ रॉलिंस ने दिगग्ज को करारा जवाब दिया है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications