WWE का सबसे बड़ा पीपीवी रेसलमेनिया करीब है लेकिन कोरोना वायरस ने इस पर काफी असर डाला है। WWE ने शो को टैम्पा परफॉर्मेंस सेंटर शिफ्ट कर दिया। इसके अलावा इस बड़े इवेंट को 2 अलग-अलग दिनों तक आयोजित किया जाने वाला है।
सबसे बड़ी बात ये है कि इसे पहले ही टैप किया जाएगा और ये लाइव नहीं होगी। अब "शो ऑफ शोज़" काफी करीब है और इसे लेकर कई सारी अफवाहें सामने आई है। बहुत मौकों पर अफवाहें सच हो जाती है और कुछ मौकों पर अफवाहें गलत भी साबित होती है।
ये भी पढ़ें:- 6 सबसे शानदार जोड़ियां जो कभी भी WWE टेलीविजन पर साथ नजर नहीं आई
बहुत सारे फैंस रेसलमेनिया 36 के लिए उत्साहित है और इस दौरान इवेंट को लेकर कई सारी अफवाहें सामने आई हैं। इसलिए हम रेसलमेनिया 36 से जुड़ी 9 सबसे बड़ी अफवाहों के बारे में बात करने वाले हैं।
#9 विंस मैकमैहन ने बहुत सारे रेसलमेनिया मैचों को लेकर बदलाव किए
![ब्रॉक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e5389-15852798545933-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e5389-15852798545933-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e5389-15852798545933-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e5389-15852798545933-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e5389-15852798545933-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e5389-15852798545933-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e5389-15852798545933-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e5389-15852798545933-800.jpg 1920w)
एक चीज़ जिसका हर एक फैन ने ध्यान किया होगा कि रेसलमेनिया 36 के कार्ड में बहुत सारे मैच है जिनमें WWE ने बदलाव किए जिसमें रोमन रेंस और गोल्डबर्ग या ऐज और रैंडी ऑर्टन का मैच शामिल है। डेव मेल्टज़र ने रेसलिंग ऑब्ज़र्वर रेडियो के एपिसोड में बताया कि विंस मैकमैहन ने रेसलमेनिया के मैच कार्ड में कई सारे बदलाव किए थे।
एक मैच जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ और वो था ड्रू मैकइंटायर vs ब्रॉक लैसनर का WWE टाइटल मैच। डेव के अनुसार WWE ने रोमन vs 'द फीन्ड' ब्रे वायट के मैच में बदलाव किया। WWE ने बाद में ब्रे वायट की जगह गोल्डबर्ग को डालने का निर्णय लिया। इसके अलावा भी कई बदलाव देखने को मिले।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#8 द अंडरटेकर vs एजे स्टाइल्स के बोनयार्ड मैच को लेकर प्लान्स
![एजे & टेकर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/95b89-15852796951836-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/95b89-15852796951836-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/95b89-15852796951836-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/95b89-15852796951836-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/95b89-15852796951836-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/95b89-15852796951836-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/95b89-15852796951836-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/95b89-15852796951836-800.jpg 1920w)
रॉ के एपिसोड में स्टाइल्स ने बताया कि अंडरटेकर के खिलाफ उनका मैच आम नहीं होगा। ये एक बोनयार्ड मैच रहने वाला है। डेव ने इसे लेकर बड़ी जानकारी दी। WWE ने मैच को सेट पर फिल्म करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि सेट की थीम ग्रेवयार्ड रहेगी। इसके अलावा कुछ फैंस का मानना है कि मुकाबला ब्युरिड अलाइव के नियमों के साथ देखने को मिल सकता है। अब WWE के ऊपर पूरे मैच को सही तरह से बुक करने का बोझ है।
ये भी पढ़ें-WWE WrestleMania 36: 5 चौंकाने वाले फैक्ट्स जो फैंस को शायद ही पता होंगे
#7 शायना बैज़लर और बैकी लिंच का मैच मेन इवेंट में हो सकता है
WWE का रेसलमेनिया इवेंट दो अलग-अलग दिनों में देखने को मिलेगा। इसका सीधा अर्थ है कि दो मेन इवेंट मैच देखने को मिलेंगे। WrestleVotes ने ट्विटर पर पहले दिन के संभावित मेन इवेंट के बारे में बताया।
उनके सोर्स से पता चला है कि पहले दिन के मेन इवेंट में बैकी लिंच और शायना बैज़लर के बीच संभावित रूप से मेन इवेंट देखने को मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एक दिन में शायद 8 मैच देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 36: 3 शानदार सुपरस्टार्स जिन्हें मैच लड़ने का मौका नहीं मिल रहा है
#6 क्यों रेसलमेनिया को दो अलग-अलग दिन आयोजित किया जा रहा है?
![बड़े मैच अलग-अलग दिन होंगे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5ba9e-15852792827193-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5ba9e-15852792827193-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5ba9e-15852792827193-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5ba9e-15852792827193-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5ba9e-15852792827193-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5ba9e-15852792827193-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5ba9e-15852792827193-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5ba9e-15852792827193-800.jpg 1920w)
जैसा की हमने पहले भी बताया कि रेसलमेनिया दो अलग-अलग दिनों तक होगी। इसका बड़ा कारण कोरोनावायरस को लेकर परेशानियां है। PWinsider ने इसे लेकर और भी कुछ जानकारी दी।
उनके अनुसार इस समय की स्थिति को देखा जाए तो रेसलमेनिया को एक दिन आयोजित करने से टैलेंट्स, प्रोड्यूसर्स और स्टाफ्स को मैनेज करने में काफी परेशानी होगी। इसके अलावा US में भी लॉकडाउन हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania में रोमन रेंस के 3 सबसे शानदार मैच
#5 रेसलमेनिया अलग-अलग जगहों पर टैप की जाएगी
![रेसलमेनिया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c8886-15852791631006-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c8886-15852791631006-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c8886-15852791631006-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c8886-15852791631006-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c8886-15852791631006-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c8886-15852791631006-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c8886-15852791631006-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c8886-15852791631006-800.jpg 1920w)
वायरस की वजह से इस साल ये बड़ा शो टैप किया जाएगा। WWE ने इसे अलग-अलग जगह फिल्म करने का निर्णय लिया है जिससे एक ताजा और नया लुक कायम रहेगा।
PWinsider ने बताया कि अलग-अलग जगह शूट करने से रेसलमेनिया का पूरा प्रोडक्ट शानदार रहेगा और इससे मैच के नतीजे लीक होने के चांस काफी कम रहने वाले हैं। मैचों के नतीजे लीक होने से शो का मजा किरकिरा हो जाता है।
ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania में ब्रॉक लैसनर के 3 सबसे शानदार मैच
#4 क्यों जैरी 'द किंग' लॉलर रेसलमेनिया में कमेंट्री नहीं करेंगे?
![जैरी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9655b-15852790805391-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9655b-15852790805391-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9655b-15852790805391-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9655b-15852790805391-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9655b-15852790805391-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9655b-15852790805391-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9655b-15852790805391-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9655b-15852790805391-800.jpg 1920w)
जैरी लॉलर WWE के सबसे बड़े और शानदार कमेंटेटर्स में से एक है और शायद वो साल के सबसे बड़े शो से दूर रहने वाले हैं। अगर किसी ने ध्यान दिया हो तो ये दिग्गज रॉ के एपिसोड में कमेंट्री टीम में मौजूद नहीं थे।
इसे लेकर डेव ने जानकारी दी। उनके अनुसार WWE ने उन्हें वर्तमान स्थिति को देखकर आराम करने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जैरी कमेंट्री करना चाहते थे लेकिन WWE ने हालात देखकर उन्हें सलामत रहने की सलाह दी।
ये भी पढ़ें:- 5 शानदार चीज़ें जो रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के WrestleMania 36 में होने वाले मैच में हो सकती है
#3 US टाइटल डिफेंड न होने का कारण
![एंड्राडे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/740b6-15852788954830-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/740b6-15852788954830-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/740b6-15852788954830-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/740b6-15852788954830-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/740b6-15852788954830-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/740b6-15852788954830-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/740b6-15852788954830-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/740b6-15852788954830-800.jpg 1920w)
US चैंपियनशिप हर साल रेसलमेनिया में डिफेंड होती है। रेसलमेनिया 30 अंतिम मौका था जब ये टाइटल डिफेंड नही हुई थी। रेसलिंग ऑब्ज़र्वर ने इसे लेकर अहम अपडेट दिया और बड़ा कारण बताया।
उनके अनुसार रे मिस्टीरियो कोरोना वायरस के चलते आराम कर रहे हैं जबकि WWE ने उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच के लिए एंड्राडे का सामना करने का प्लान बनाया था। अब कंपनी ने अलग प्लान बनाकर US चैंपियन को रेसलमेनिया में रॉ टैग टीम चैंपियन मैच में गार्जा के साथ बुक कर दिया है।
ये भी पढ़ें- WWE WrestleMania 36: 5 सबसे बड़े बदलाव जो अब पीपीवी में हों
#2 ब्रे वायट और जॉन सीना के मुकाबले के लिए खास प्लान्स है
![बड़ा मैच](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b35e1-15852787219111-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b35e1-15852787219111-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b35e1-15852787219111-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b35e1-15852787219111-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b35e1-15852787219111-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b35e1-15852787219111-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b35e1-15852787219111-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b35e1-15852787219111-800.jpg 1920w)
फैंस जॉन सीना और द फीन्ड के मैच के लिए उत्साहित है। इस बड़े मुकाबले के लेकर एक खबर सामने आई है। गोरिला पोजिशन ने हाल ही में इस शानदार मैच के खास प्लान्स को लेकर रिपोर्ट किया।
उन्होंने बताया कि इस मैच को फिल्म की तरह ट्रीटमेंट मिलेगा। ये मैच संभावित रूप से एक बंद सेट में हाउस ऑफ हॉरर की तरह देखने को मिल सकता है। WWE के पास जरूर ही इस बड़े मैच को लेकर खास प्लान्स है और ये चीज़ साफ तौर पर नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें:- मैं मुकदमा करके WWE WrestleMania को रद्द करा दूंगा और कंपनी को बंद कर दूंगा'
#1 रेसलमेनिया के बाद के शोज़ को लेकर जानकारी
बताया जा रहा है परफॉर्मेंस सेंटर जिस शहर में स्थित है वहां कुछ समय बाद पूरी तरह लॉकडाउन होने वाला है। इस वजह से WWE ने रेसलमेनिया को अबतक टैप कर लिया होगा।
रेसलमेनिया के बाद के शो को लेकर भी खबर सामने आई है। PWinsider के अनुसार रेसलमेनिया के बाद रॉ का खास एपिसोड भी इस हफ्ते शूट कर लिया जाएगा। इसका सीधा अर्थ है कि WWE बड़े इवेंट के बाद भी मनोरंजन नहीं रोकने वाली।
ये भी पढ़ें:- 10 चौंकाने वाली चीज़ें जो साल 2020 में सभी WWE फैंस को चकित कर सकती है