WWE को जल्द 'अलविदा' कहेंगे रोमन रेंस, मौजूदा बड़े सुपरस्टार को हुआ कोरोना, सैथ रॉलिंस हुए भावुक

रोमन रेंस का बहुत बड़ा खुलासा, बताया WWE को कब छोड़ने वाले हैं

WWE के यूनिवर्सल चैंपियन और टॉप गाय रोमन रेंस ने कोरी ग्रेव्स के साथ पोडकास्ट में बातें की। इस दौरान पहले उन्होंने रैंडी ऑर्टन का मजाक बनाया और फिर बाद में रोमन रेंस ने खुलासा करते हुए कहा कि वो कब WWE को छोड़ने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने द रॉक के साथ WrestleMania 37 में मैच को लेकर दिया बड़ा बयान


WWE के बड़े सुपरस्टार पर सऊदी अरब जाने पर बैन लग सकता है

सैमी जेन ने एक बार फिर से WWE में वापसी की है और अब वो ब्लू ब्रांड यानी स्मैकडाउन का हिस्सा है। 28 सितंबर को होने वाली WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में एजे स्टाइल्स और जैफ हार्डी के खिलाफ WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच लड़ने वाले हैं। उससे पहले सैमी जेन ने ब्लाइंडबॉय पोडकास्ट में हिस्सा लिया और बताया कि उनपर शायद सऊदी अरब जाने के लिए बैन लग सकता है।


रोमन रेंस को पॉल हेमन के साथ देख उनके भाई ने उनसे क्या कहा था?

इस हफ्ते क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस अपने भाई जे उसो के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं। जैसा की WWE में देखा जा रहा है कि रोमन रेंस का साथ पॉल हेमन दे रहे हैं, तो क्लैश ऑफ चैंपियंस में भी हेमन और रोमन रेंस की जोड़ी साथ दिखने वाली है। हालांकि रोमन रेंस के भाई जे उसो पॉल हेमन को उनके साथ देखकर काफी हैरान थे और उन्होंने उन्हें बड़ी बात बोली थी।


सैथ रॉलिंस ने एजे स्टाइल्स को लेकर अहम खुलासा करते हुए खास पल के बारे में बताया

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आने वाली सीरीज Birth of a Champion को प्रमोट करने के लिए सैथ रॉलिंस ने अपनी बात रखी। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। सैथ रॉलिंस इस समय WWE में एक अच्छी स्टोरीलाइन में काम कर रहे हैं। इस सीरीज का हिस्सा एजे स्टाइल्स भी होंगे।सभी को ये पता है कि सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स का करियर WWE में बहुत ही अच्छा रहा है। यहां पर सैथ रॉलिंस ने अपने शुरुआती दिनों में एजे स्टाइल्स के साथ हुए कई घटनाओं के बारे में बताया। एजे स्टाइल्स कितने अच्छे इंसान है ये भी सैथ रॉलिंस ने यहां पर खुलासा किया।


कंपनी से निकाले गए सुपरस्टार की मंगेतर मौजूदा WWE सुपरस्टार कोरोना की चपेट में आईं

COVID-19 की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। WWE भी इससे अछूता नहीं है। WWE में कई बड़े सुपरस्टार्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस लिस्ट में अब एक और WWE सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है। NXT सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन ने अपने फेसुबक पर इस बात का ऐलान किया कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।

ये भी पढ़ें: WWE में क्यों हुई रोमन रेंस की वापसी, कैसे बनते हैं बड़ा सुपरस्टार, पॉल हेमन ने किया बड़ा खुलासा