WWE पर लगा गंभीर आरोप, भारत में होगा बड़ा इवेंट, रोमन रेंस का टूटेगा जबड़ा?

Enter caption

WWE SmackDown प्रीव्यू: रोमन रेंस करेंगे बड़ा फैसला, दिग्गज मचाएगा बवाल

SmackDown का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हो सकता है। हैल इन ए सैल पीपीवी के बाद ये SmackDown का अगला एपिसोड होने वाला है और इस वजह से हर कोई इसके लिए उत्साहित है। साथ ही WWE ने Raw के अंतिम एपिसोड से सर्वाइवर सीरीज की तैयारी शुरू कर दी थी।


रोमन रेंस का SmackDown में टूट सकता है जबड़ा, 40 साल का रेसलर करेगा जानलेवा हमला?

WWE में रोमन रेंस ने पेबैक पीपीवी में द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। ये दूसरा मौका था तब रोमन रेंस ने ये खिताब जीता हो। रोमन रेंस अब WWE में हील बने हुए हैं और उनका साथ पॉल हेमन दे रहे हैं। रोमन रेंस ने चैंपियन बनने के बाद अपने भाई जे उसो के खिलाफ फ्यूड लड़ा। इस फ्यूड में दो मुकाबले फैंस को देखने को मिले।


WWE ने भारत में बड़े इवेंट का किया ऐलान, अहम वजह आई सामने

WWE ने अपने थर्ड-क्वार्टर एअर्निंग्स कॉल के दौरान कई सारी बड़ी घोषणा की। इस दौरान WWE के चेयरमैन और CEO विंस मैकमैहन, स्टैफनी मैकमैहन, क्रिस्टीना सालेन और प्रेसिडेंट निक खान मौजूद थे। कॉल के दौरान निक खान ने बताया कि साल 2021 में WWE भारत में उनके कंटेंट पार्टनर सोनी इंडिया के साथ एक बड़ा इवेंट प्लान कर रहा है। ये इवेंट भारतीय सुपरस्टार्स के साथ होगा और इसे सोनी पर प्रसारित किया जाएगा। साथ ही इवेंट को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में भी दिखाया जाएगा।


"WrestleMania में रोमन रेंस और ऐज का मुकाबला होना चाहिए और ये सभी के लिए बेस्ट मोमेंट होगा"

अगले साल रेसलमेनिया 37 को लेकर अभी से बातें शुरू हो गई है। रोमन रेंस हिट लिस्ट में इस बार रहेंगे। रोमन रेंस का हील कैरेक्टर सभी को पसंद आ रहा है। हाल ही में WWE दिग्गज बुकर टी ने रेसलमेनिया में रोमन रेंस के प्रतिद्वंदी को लेकर बात की। ये बात उन्होंने अपने हॉल ऑफ फेम पॉडकास्ट में की।


रोमन रेंस नहीं, WWE में इस सुपरस्टार के खिलाफ लड़ना चाहता है 92 किलो का ये रेसलर

WWE में शॉर्टी जी के नाम से फेमस हुए चैड गेबल अब एक बार फिर से अपने पुराने नाम के साथ लड़ रहे हैं। अब WWE स्मैकडाउन का हिस्सा हैं जहां रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे सुपरस्टार्स हैं। हालांकि चैड गेबल का मानना है कि वो इनके खिलाफ नहीं बल्कि दूसरे सुपरस्टार को अपना ड्रीम विरोधी मानते हैं।


रोमन रेंस के मौजूदा दुश्मन के लिए WWE ने स्मैकडाउन में बड़े सैगमेंट का ऐलान किया

रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन ने इस समय धमाल मचाया हुआ है। हैल इन ए सैल में रोमन रेंस का खतरनाक रूप देखने को मिला था। जे उसो को बुरी तरह मारकर उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। ये आई क्विट मैच हुआ था और इसे अच्छे से बिल्ड किया गया था।

ये भी पढ़ें: WWE में रोमन रेंस के टाइटल पर मंडराया खतरा, 5 फुट 8 इंच के रेसलर ने किया चैंपियन बनने का दावा


6 फुट 2 इंच लंबे सुपरस्टार के नाम में WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने किया बड़ा बदलाव

WWE सुपरस्टार्स का बीच-बीच में नाम बदलता रहता है। पिछले दो साल में WWE ने कई सुपरस्टार्स के नाम में बदलाव किया है। इस लिस्ट में एक और सुपरस्टार शामिल हो गया है। WWE सुपरस्टार मैट रिडल का नाम बदल दिया गया है। अब सिर्फ उन्हें रिडल ही कहा जाएगा।


"मैंने WWE के लिए 2 बार अपनी गर्दन तुड़वाई है'

हाल ही में WWE ने सुपरस्टार्स के थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म का प्रयोग करने पर विराम लगा दिया था। सुपरस्टार्स अब WWE द्वारा दिए गए प्लेटफॉर्म पर ही अपनी बात रख सकते हैं। ट्विच प्लेटफॉर्म को लेकर विंस मैकमैहन काफी गुस्से में थे। पूर्व WWE डिवास चैंपियन पेज ने ट्विच स्ट्रीम पर इस बार अपनी पूरी तरह भड़ास निकाली है।


685 दिन तक चैंपियन रहने वाले 26 साल के सुपरस्टार ने WWE के सबसे बड़े शो में वापसी कर हील टर्न लिया

WWE NXT का इस बार का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। दरअसल WWE NXT ने हैलवीन हैवोक स्पेशल एपिसोड आयोजित किया था। यहां कई सारे शॉक्स और सरप्राइज देखने को मिले। बहुत ही जबरदस्त ये शो रहा था। इस बार इस शो में सबसे ज्यादा समय तक NXT यूनाइटेड किंगडल चैंपियन रहने वाले पीट डन ने शानदार वापसी की।

ये भी पढ़ें: WWE की पूर्व चैंपियन बैकी लिंच के घर आने वाली है जल्द ढेर सारी खुशियां, फोटो की शेयर

Quick Links