ब्रॉक लैसनर ने दिया WWE को बड़ा झटका, विंस मैकमैहन के लिए खतरे की घंटी, डीन एंब्रोज ने लड़ा खतरनाक मैच

Enter caption

Ad

ब्रॉक लैसनर ने दिया WWE को अबतक का सबसे बड़ा झटका

WWE और ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। WWE रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था और इसी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। हालांकि अभी तक WWE और ब्रॉक लैसनर के बीच कोई डील साइन नहीं हुई है।


AEW Full Gear रिजल्ट्स: जॉन मोक्सली ने लड़ा खतरनाक मैच, 27 साल का सुपरस्टार हुआ बुरी तरह लहूलुहान

AEW के फुल गियर पीपीवी का सफलतापूर्वक अंत देखने को मिल गया है। पीपीवी में काफी सारे जबरदस्त मुकाबले बुक किये गए थे। साथ ही कुछ शॉक्स और सरप्राइज भी देखने को मिले। कहा जा सकता है कि ऑल एलीट रेसलिंग ने अपने इस इवेंट को जरूर ही खास बनाया है। खैर, हर कोई इस इवेंट के नतीजों पर नजर डालना चाहता है। इसलिए आइए AEW फुल गियर में हुए सभी मैचों के बारे में बात करते हैं।


जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद WWE दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं सामने आई

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव बहुत ही चर्चा में कुछ दिन से रहा है। फैंस की WWE के अलावा इसपर भी नजरें रही। जो बाइडेन अब अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन गए है। डोनाल्ड ट्रंप को उन्होंने हराया।अमेरिका का ये चुनाव काफी बड़ा होता है। WWE सुपरस्टार्स की नजरें भी इसमें रहती है। WWE सुपरस्टार्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हैं।नए राष्ट्रपति को लेकर भी कई WWE सुपरस्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस लिस्ट में बतिस्ता और सीएम पंक जैसे दिग्गजों का नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस के कारण 36 साल के सुपरस्टार को लगा झटका, मौजूद चैंपियन पर हुआ खतरनाक अटैक


WWE सुपरस्टार ने बताया कि बतिस्ता के साथ प्यार का रिश्ता उनका कैसा रहा

WWE में डैना ब्रूक ने साल 2013 में कदम रखा था। उन्होंने NXT के जरिए डेब्यू किया था और वहां के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए WWE रॉ में उन्हें भेजा गया था। हालांकि अभी तक WWE में डैना ब्रूक ने एक बार भी सिंगल्स का खिताब नहीं जीता है। डैना ब्रूक मनी इन द बैंक का हिस्सा था , वहीं अब सर्वाइवर सीरीज के लिए वो रॉ टीम का हिस्सा है। हाल ही में डैना ब्रूक ने फॉब्स के साथ इंटरव्यू किया और वहां उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन बतिस्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातें बोली।


द फीन्ड के नए साथी ने 6 फुट 5 इंच के तगड़े WWE रेसलर को अजीबोगरीब संदेश देकर दी चेतावनी

स्रर्वाइवर सीरीज के लिए WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन का मैच तय हो गया है। चैंपियन VS चैंपियन मैच में उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। लेकिन रॉ में रैंडी ऑर्टन की दो और सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड चल रही है। ड्रू मैकइंटायर ने साफ संकेत दे दिए है कि वो अपना टाइटल वापस लेकर रहेंगे। लेकिन द फीऩ्ड भी अब इस फ्यूड में मिक्स हो रहे हैं।


रोमन रेंस के शानदार प्रदर्शन के बावजूद WWE को हुआ बड़ा नुकसान, विंस मैकमैहन के लिए खतरे की घंटी

WWE स्मैकडाउन के लिए बुरी खबर सामने आई है। इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप में भारी गिरावट आई है। शोबज डेली के अनुसार इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 2.209 मिलियन ही रही। पहले घंटे में स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 2.312 मिलियन रही जबकि दूसरे घंटे में ये कम होकर 2.106 मिलियन हो गई थी।


पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज ने चोट लगने के बावजूद लड़ा खतरनाक मैच, तुरंत मिला नया प्रतिद्वंदी

AEW के फुल गियर पीपीवी इस बार शानदार रहा। पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज(जॉन मोक्सली) ने शानदार प्रदर्शऩ कर इस पीपीवी में चार चांद लगा दिए। WWE में डीन एंब्रोज का बहुत बड़ा नाम था। और अब AEW में भी वो कमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: "WWE का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए मैंने खुद ट्रिपल एच से सीधे बात की थी"

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications