WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 13 अप्रैल, 2019

Ankit
Enter caption

WWE न्यूज: WrestleMania 35 के बैकस्टेज में ब्रॉक लैसनर ने विंस मैकमैहन के साथ किया था बुरा बर्ताव

Ad

रैसलमेनिया 35 अभी भी चर्चा में बना हुआ है। अब एक खबर ये आ रही है कि रैसलमेनिया के बैकस्टेज में ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन के बीच एक जबरदस्त हादसा हो गया। और ये ब्रॉक लैसनर को लेकर है कि वो इस बात पर विंस मैकमैहन से उलझ गए आखिर उनका और सैथ रॉलिंस का मैच पहले क्यों करा दिया गया।

ब्रॉन स्ट्रोमैन VS लार्स सुलिवन: कौन है अधिक खतरनाक ?

NXT सुपरस्टार लार्स सुलिवन WWE मेन रोस्टर में डेब्यू करने वाले सबसे नए रैसलर्स में से एक हैं। अगर आप NXT को फॉलो करते होंगे, तो आपको पहले से ही इस रैसलर के बारे में पता होगा। WWE के सबसे नए मॉन्स्टर लार्स सुलिवन ने रैसलमेनिया 35 की अगली रात रॉ में डेब्यू करते हुए रॉ के पूर्व जनरल मैनेजर कर्ट एंगल पर अटैक कर दिया था।

WWE न्यूज: घुटने में गंभीर चोट के कारण एक्शन से बाहर हुईं सुपरस्टार नाया जैक्स

WWE सुपरस्टार नाया जैक्स के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। घुटने की इंजरी की वजह से लगातार वो अंदर बाहर होती आ रही हैं। साल की शुरूआत से ही वो काफी परेशान इस वजह से हैं। दोनों घुटनों में उनकी इंजरी आ गई है। कंपनी ने हालांकि कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है लेकिन नाया जैक्स ने अपनी तरफ से ट्वीट जारी कर दिया है। वो अब जब तक ठीक नहीं होती तब तक शायद नजर नहीं आएंगी।

WWE न्यूज: पूर्व चैंपियन ने की नाखुश होकर अपने रिलीज की मांग, WWE ने उठाया बड़ा कदम

पिछले कुछ महीनों से ये जैसे सिलसिला सा बना गया है की कुछ WWE सुपरस्टार्स कंपनी से रिलीज की मांग करने लगे हैं। इस लिस्ट में एक और WWE सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है, और वो WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साशा बैंक्स कंपनी से नाखुश है, और रैसलमेनिया 35 में टाइटल हारने के बाद से ही उन्होंने अपनी रिलीज़ की मांग करना शुरू कर दिया।

WWE न्यूज: Raw और Smackdown रोस्टर को लार्स सुलिवन ने दी धमकी

साल 2018 के TLC में WWE ने यह पुष्टि की थी कि लार्स सुलिवन अपना मेन रोस्टर डेब्यू करने वाले हैं। मगर कुछ समस्याओं के चलते ऐसा नहीं हो सका। काफी समय तक लार्स सुलिवन का मेन रोस्टर डेब्यू लटका ही रहा, आख़िरकार रैसलमेनिया 35 से अगली रॉ में उन्होंने डेब्यू किया।

WWE न्यूज: एजे स्टाइल्स ने अपनी इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

रैसलमेनिया 35 में एजे स्टाइल्स का मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ हुआ था। यहां उन्होंने जीत हासिल की थी। लेकिन इस हफ्ते स्मैकडाउन में वो नजर नहीं आए थे। अगले हफ्ते अब सुपरस्टार शेकअप है तो देखना होगा कि वो कहां रहते है। रैसलमेनिया में एजे स्टाइल्स को इंजरी आ गई थी। एजे स्टाइल्स ने अपनी इंजरी पर अब अपडेट दिया है।

कुछ महीनों बाद WWE को छोड़कर MMA में जा सकते हैं बॉबी लैश्ले

जैसा की अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर UFC में डेनियल कॉर्मियर के खिलाफ UFC 226 में लड़ने वाले हैं, हालांकि फाइट पक्की नहीं हुई है। इसी के साथ WWE के सुपरस्टार बॉबी लैश्ले भी MMA का रुख कुछ महीनों के बाद कर सकते हैं।

WrestleMania 35 में अंडरटेकर को लेकर WWE ने 2 बड़े प्लान रद्द किए थे

रैसलमेनिया और अंडरटेकर एक दूसरे के समान्तर है। रैसलमेनिया ब्रांड को यहां तक पहुंचानें में अंडरटेकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हालांकि इस बार रैसलमेनिया 35 में अंडरटेकर फैंस के सामने नज़र नहीं आए थे। जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा हैरान रह गए थे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications