WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 25 दिसंबर 2017

0सट्टाबाजार के मुताबिक जॉन सीना और रोंडा राउज़ी जीतेंगे 2018 का Royal Rumble मैच

Ad

अगले साल होने वाले दोनों रॉयल रम्बल मैचों को लेकर सट्टाबाजार के भाव और विजेताओं के नाम सामने आ गए हैं। कई वेबसाइट्स के मुताबिक, रोंडा राउज़ी को विमेंस रॉयल रम्बल मैच जीतने की बड़ी दावेदार माना जा रहा है। स्टैफनी मैकमैहन ने इस हफ्ते रॉ में एलान किया था कि WWE पहली बार विमेंस रॉयल रम्बल का आयोजन करेगी। ट्रैडिशनल मेंस रॉयल रम्बल मैच में जॉन सीना जीत के दावेदार माने जा रहे हैं। अगर जॉन सीना रम्बल मैच जीत जाते हैं, तो उनके पास रैसलमेनिया 34 में 17वां खिताब जीतने का मौका होगा।


WWE सुपरस्टार्स ने मनाया क्रिसमस, सांता क्लॉज से मांगे उपहार

पूरी दुनिया क्रिसमस के सेलिब्रेश में व्यस्त है। ऐसे में WWE सुपरस्टार भी अपने गिले शिकवे भुलाकर क्रिसमस मना रहे है। क्रिसमस के मौके पर WWE के कई सुपरस्टार्स ने सांता क्लॉज कके साथ टाइम व्यतीत किया और उन्हें गले लगाया। WWE सुपरस्टार्स ने क्रिसमस पर सांता क्लॉज से इस साल अपने लिए काफी उपहार मांगे।


क्रिसमस पर घर नहीं रह पाने को लेकर बैलर ने अपनी मां से मांगी माफी, मां के जवाब ने जीता सबका दिल

WWE

ने पहले ही इस बात का एलान कर दिया था कि क्रिसमस के दिन होने वाली को पहले सालों की तरह टेप न करके इस बार लाइव ही दिखाया जाएगा। क्रिसमस के मौके पर फिन बैलर ने ट्वीट कर इस त्योहार पर अपनी फैमिली को छोड़कर रॉ में हिस्सा लेने को काफी मुश्किल बताया।


जिंदर महल ने फैन द्वारा किए गए मज़ाक पर अपनी प्रतिक्रिया दी

दुनिया भर में हर तरह के फैंस देखने को मिलते हैं, जो अपने फेवरेट सुपरस्टार्स के प्रति जबरदस्ती दीवानगी दिखाते हैं। WWE के पूर्व चैंपियन जिंदर महल के एक फैन ने भी कुछ अलग किया। दरअसल इस फैन ने अपनी शादी की फोटो की जगह जिंदर महल की फोटो लगा दी। इस बात से उनकी पत्नी ज्यादा खुश नजर नहीं आईं। जिंदर महल ने उस फैन द्वारा किए गए ट्वीट पर अपनी राय जाहिर की।

केन ने WWE से रिटायरमेंट के दिए संकेत

केन के WWE करियर को लेकर फैंस के दिमाग में बहुत सवाल हैं। कई लोगों का मानना है कि केन रॉयल रंबल के सबसे महान परफॉर्मर है। केन ने अभी हाल ही में वापसी की है और अब रॉयल रंबल में उनका शानदार मुकाबला होना है। द न्यू यॉर्क पोस्ट को हाल ही में केन ने अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में केन ने रॉयल रंबल 2018 के बाद रिटायमेंट के संकेत दिए है। रॉयल रंबल में केन का मुकाबला दो खतरनाक सुपरस्टा ब्रॉक लैसनर और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ मुकाबला होगा। और ये केन का अंतिम मैच हो सकता हैं।

द मिज के 2007 में WWE चैंपियन बनने पर विंस मैकमैहन की प्रतिक्रिया क्या थी ?

WWE.com के साथ अपने हालिया इन्टरव्यू में द मिज ने WWE में अपने अब तक के सफ़र के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने विंस मैकमैहन के रिएक्शन के बारे में भी बताया, जब द मिज़ WWE चैंपियन बने थे। 2010 में मिज ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता था। 22 नवंबर को मिज ने रैंडी ऑर्टन को हराकर इसे कैश इन कराने के साथ-साथ टाइटल पर भी कब्जा जमाया था।

अंडरटेकर की WWE में वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई

ये एसूत्क्रिरसमस के दिन एक शानदार खबर सामने आई है। रैसलिंग न्यूज सूत्रों ने ये कहा है कि अंडरटेकर WWE में रैसलिंग करने एक बार फिर उतरेंगे। एक मैच में फाइट करने जरूर वो रिंग में नजर आएंगे। रॉ की 25वीं सालगिरह पर वैसे अंडरटेकर आएंगे। और सिर्फ हैलो कहने यहां आएंगे। अब फैंस के लिए एक सरप्राइज होगा कि वो आकर क्या करेंगे। रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ अंडरटेकर को हार का सामना करना पड़ा था। कई लोगों का मानना है कि ये अंडरटेकर का अंतिम मैच था। क्योंकि रिंग में अंडरटेकर ने अपना कोट और टोपी रख दी थी। इसके बाद से लगातार कई अफवाहें और उम्मीदें अंडरटेकर को लेकर चल रही है। जेबीएल भी एक इंटरव्यू में कह चुके है कि अंडरटेकर का ये अंतिम नहीं था, वो वापसी करेंगे।

क्या जॉन सीना साल 2018 में सबसे ज्यादा चैंपियनशिप जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे?

WWE के लिए साल 2017 काफी शानदार रहा है और वो उसी लय को 2018 में भी जारी रखने की कोशिश करेगी। अब इस साल के खत्म होने में कुछ ही समय रह गया है और WWE अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग पोल करा रही है, जिसमें फैंस अपना वोट दे रहे हैं। साल 2017 की शुरूआत में जॉन सीना ने रॉयल रंबल पीपीवी में एजे स्टाइल्स को हराकर 16वीं बार WWE चैंपियनशिप को अपने नाम करते हुए रिक फ्लेयर की रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अब सीना अगर एक बार और WWE चैंपियन बन गए, तो वो सबसे ज्यादा (17) बार WWE चैंपियन बनने वाले पहले सुपरस्टार बन जाएंगे।

6 बड़े रिकॉर्ड्स जो साल 2017 में टूटे

साल 2017 WWE फैंस के लिए ढेरों पल ऐसे लेकर जिसके बारे में उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी। फैंस को कई सारे नए चैंपियन देखने को मिले, कुछ लंबे समय के लिए चैंपियन रहे तो कुछ थोड़े ही समय के लिए। सीना ने रॉयल रम्बल 2017 में 16वीं बार WWE चैंपियनशिप जीती, गोल्डबर्ग सालों बाद WWE के चैंपियन बने तो वहीं रैसलमेनिया 33 में फैंस को द अंडरटेकर की रिटायरमेंट देखने को मिली। इस दौरान कई सारे रिकॉर्ड्स भी टूटे, आइए एक-एक करके इन रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications