WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 7 सितंबर, 2019

रोमन रेंस
रोमन रेंस

पूर्व चैंपियन ने AEW चैंपियनशिप बेल्ट चोरी होने को लेकर क्रिस जैरिको का मजाक उड़ाया

WWE सुपरस्टार मैट हार्डी ने हाल ही में अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर जैरिको का मजाक उड़ाया। इस वीडियो में हार्डी एक टाइटल के साथ एक होटल से निकलते दिखाई दे रहे हैं और वह साथ ही शिकायत कर रहे थे कि किसी ने उनका टाइटल चुराने की कोशिश की है।


SmackDown के फॉक्स चैनल पर जाने की वजह से रैने यंग को मिला नया शो

WWE के पूर्व सुपरस्टार जॉन मोक्सली की पत्नी रैने यंग स्मैकडाउन लाइव के फॉक्स पर जाने के बाद इस शो में काम करने के साथ ही एक शो भी होस्ट करती हुई नजर आएंगी। यह शो की थीम UFC टुनाइट शो की तरह होगी लेकिन यह नया शो WWE और रेसलिंग के बारे में होगा।


अगले हफ्ते Raw में एजे स्टाइल्स का होगा बड़ा मुकाबला

डब्लू डब्लू ई(WWE).com और कई सोशल मीडिया साइट्स की मानें तो अगले हफ्ते मैडिसन स्क्वॉयर गॉर्डन में होने वाली रॉ में यूएस चैंपियन एजे स्टाइल्स का मुकाबला सेड्रिक एलेक्जेंडर से होगा।


WWE Live Event रिजल्ट्स, सेंट जॉन: सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने दिखाया अपना दम

डब्लू डब्लू ई (WWE) ने सेंट जॉन में एक लाइव इवेंट रखा था। इस लाइव इवेंट में कई बड़े सुपरस्टार ने हिस्सा लिया। WWE ने रॉ और स्मैकडाउन लाइव के बाद एक और जबरदस्त शो दिया और इस शो में हमें एक शानदार मेन इवेंट भी दिखा। सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने इस लाइव इवेंट में धमाल मचाया। फैंस ने भी इस शो का मजा लिया और सुपरस्टार्स को सपोर्ट किया।


WWE Live Event रिजल्ट्स, सैंटियागो: पुराने दुश्मन से भिड़े रोमन रेंस

सैंटियागो में हुए लाइव इवेंट में स्मैकडाउन के कई सारे बड़े सुपरस्टार्स नजर आए। शो के दौरान WWE चैंपियनशिप, WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की गई। लाइव शो का मेन इवेंट मैच कोफी किंग्सटन और रैंडी ऑर्टन के बीच देखने को मिला।


Chandrayaan 2 को लेकर WWE सुपरस्टार ने कहा- आज नहीं तो कल चांद पर तिरंगा जरूर लहराएगा

भारतीय WWE सुपरस्टार जीत रामा ने चंद्रयान 2 के लिए एक शानदार संदेश भेजा है। अपने संदेश में जीत ने इसरो पर गर्व की बात कही है। इसके साथ-साथ उन्होंने इस बात की भी उम्मीद की है कि आने वाले वक्त में भारत का तिरंगा चाँद पर ज़रूर लहराएगा।


रिक फ्लेयर और WWE के बीच हुआ बड़ा विवाद, शार्लेट फ्लेयर अपने पिता की हरकत से हुईं नाराज़

हाल ही में एक रिपोर्ट से पता चला कि रिक फ्लेयर ने 'द मैन' कैचफ्रेज़ के टीवी शो पर इस्तेमाल होने की वजह से WWE के खिलाफ केस दायर करने के बारे में सोचा है। 80 के दशक में रिक फ्लेयर 'द मैन' का इस्तेमाल किया करते थे। उनका फेमस कैचफ्रेज़़ था, To be the man you gotta beat the man. वर्तमान में 'द मैन' को रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।