क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी का अंत हो गया है और अब WWE एक नई शुरुआत करने वाला है। Raw के एपिसोड में काफी कम समय बचा है। क्लैश ऑफ चैंपियंस का पीपीवी अच्छा था लेकिन इसे WWE का सबसे अच्छा पीपीवी नहीं कहा जा सकता। इस वजह से अब उम्मीद है कि Raw का एपिसोड जरूर रोचक बने।
क्लैश ऑफ चैंपियंस से स्मैकडाउन ब्रांड को काफी फायदा हुआ है क्योंकि रोमन रेंस का हील टर्न जबरदस्त रहा वहीं सैमी जेन नए चैंपियन बने। ऐसे में वो एपिसोड बढ़िया रहेगा। WWE को इस समय Raw के एपिसोड को अच्छा बनाने की कोशिश करना चाहिए। WWE अपने इस एपिसोड को खास बनाने के लिए कुछ बड़ी चीज़ें तय कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- Clash of Champions में फेमस सुपरस्टार ने चौंकाने वाली वापसी करते हुए मचाया बवाल, चैंपियन की केंडो स्टिक से की पिटाई
अगर उन्हें Raw के एपिसोड को खास बनाना है तो उन्हें कुछ बड़े सरप्राइज प्लान करने होंगे। शॉक्स से जरूर ही एपिसोड देखने योग्य बनेगा और फैंस Raw में रूचि लेंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।
5- Raw में ड्रू मैकइंटायर को बड़े सुपरस्टार से चुनौती मिलें
ड्रू मैकइंटायर को अब क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद नए चैलेंजर की जरूर होगी। अबतक वो जिस भी सुपरस्टार के सामने आए हैं, वो साइज में मैकइंटायर से छोटा रहा है। ऐसे में उनका हील चैलेंजर ज्यादा ताकतवर नजर नहीं आता।
ऐसे में इस बार ड्रू मैकइंटायर को किसी बड़े साइज के सुपरस्टार से चुनौती मिल सकती हैं। रॉ में अगर ब्रॉन स्ट्रोमैन, डब्बा काटो और कीथ ली में से कोई सुपरस्टार मैकइंटायर को चुनौती देता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।
ये भी पढ़ें:- WWE चैंपियनशिप मैच में 4 दिग्गजों की वापसी ने सभी को चौंकाया, लैजेंड किलर का किया बुरा हाल