WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 11 अगस्त, 2018

क्या हुआ था तब जब ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भारत का दौरा किया था?

Ad

WWE ने हाल ही ने एक वीडियो को रिलीज किया है जिसमें स्ट्रोमैन के भारतीय दौरे की जानकारी है। स्ट्रोमैन का स्वागत है पारंपरिक तरीके से हुआ। उन्हें फूल और माथे पर तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस वीडियो में स्ट्रोमैन ने बताया कि कैसे भारतीय फैंस WWE को पसंद करते हैं और कितना उत्साह है। इसी के साथ ब्रॉन स्ट्रोमैन कैंसर सेंटर भी गए और वहां जाकर मरीजों से मुलाकात की। वहां मौजूद बच्चे स्ट्रोमैन ने मिलने के लिए उतावले थे और जब ये मुलाकाल हुई तो नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। स्ट्रोमैन ने WWE संडे धमाल शो में भी दस्तक दी और होस्ट से बातें की। इसके अलावा कई सारे इवेंट्स पर स्ट्रोमैन ने अपने हाजिरी लगाई।


SummerSlam से 8 दिन पहले WWE ने ब्रॉक लैसनर के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी

WWE में ब्रॉक लैसनर इस वक्त WWE चैंपियन है और 19 अगस्त (भारत में 20 अगस्त) को रोमन रेंस के खिलाफ समरस्लैम में टाइटल को डिफेंड करेंगे।दोनों की दुश्मनी लंबे वक्त से चली आ रही है लेकिन इस बार शायद इस कहानी का अंत हो जाए । रेंस इस मैच को जीत लेते हैं तो लैसनर को हराने वाले WWE में 8वें सुपरस्टार बन जाएंगे। इससे पहले कर्ट एंगल, एडी गुरेरो, गोल्डबर्ग, बिग शो, ट्रिपल एच, अंडरटेकर और जॉन सीना, लैसनर को रिंग में ढेर कर चुके हैं।


मैच के दौरान केविन ओवंस ने किया स्ट्रोमैन पर जानलेवा हमला

WWE में अभी सबसे ताकतवर सुपरस्टार कोई है तो वो सिर्फ ब्रॉन स्ट्रोमैन हैं। स्ट्रोमैन ने अपनी ताकत से ट्रक, एबुलेंस , कार और पब्लिक टॉयलेट को पलटा चुके हैं। इस साल मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को स्ट्रोमैन ने जीता। 19 अगस्त (भारत में 20 अगसत) को होने वाली समरस्लैम में स्ट्रोमैन और ओवंस का मैच होना है। अगर स्ट्रोमैन इसमें हार जाते हैं तो ओवंस ब्रीफकेस जीत जाएंगे। हालांकि पीपीवी से पहले स्ट्रोमैन और ओवंस की भिड़ंत देखने को मिल रही है। हाल ही में सैलिसबरी में WWE के लाइव इवेंट में ओवंस ने स्ट्रोमैन पर जानलेवा हमला किया।


ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस नहीं बल्कि इस बड़े दिग्गज के साथ हाथ मिलाएंगे पॉल हेमन?

एक इंटरव्यू के दौरान समोआ जो ने कहा,"पॉल हेमन अपनी लिमिट क्रास कर चुके है। उन्होंने अपना मौका गंवा दिया है। पॉल और मैं अच्छे बिजनेसमैन हैं। अगर स्थिति बदल गई और हम दोनों के बीच अच्छी जम गई तो अच्छी बात है। देखते है फ्यूचर में क्या होगा। मुझे लगता है कि समरस्लैम में चैंपियन लैसनर ही बनेंगे। अभी कर्ट, पॉल और लैसनर के बीच स्थिति अच्छी नहीं है। पॉल हेमन इसे सुधार सकते हैं।"


क्यों रोमन रेंस को Summerslam में यूनिवर्सल टाइटल जीतना चाहिए?

समरस्लैम में फैंस रोमन रेंस को नया यूनिवर्सल चैंपियन बनते हुए देखना चाहते है। अगर रोमन रेंस चैंपियन नहीं बने तो WWE को काफी नुकसान होगा। सबसे पहले तो काफी व्यूवर्स WWE खो देगा। स्टोरीलाइन भी काफी बोर हो जाएगी। रॉ देखना लोग बंद कर देंगे। अगर ब्रॉक लैसनर फिर चैंपियन बनते है तो फैंस फिर कोई ना कोई कदम उठाएंगे। हालांकि रोमन रेंस को भी फैंस बू करते है। उनका और ब्रॉक लैसनर का मुकाबला भी बहुत बार हो चुका है। लेकिन लैसनर ही हमेशा चैंपियन बनते है। विंस मैैकमैहन के लिए रोमन रेंस एक बिजनेस है। तो वो लगातार उन्हें पुश कर रहे है।


महेंद्र सिंह धोनी को नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को पसंद करते हैं जिंदर महल

महेंद्र सिंह धोनी विश्व विख्यात हैं। करोड़ों फैंस उनके पुरी दुनिया में है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की जिंदर महल के पसंदीदा क्रिकेटर धोनी नहीं है। उऩ्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम विराट कोहली को बताया। इस बात का खुलासा भी उन्होंने पिछले साल भारत में आकर किया। इसके बाद हाल ही में एक इंटरव्यू में भी उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया था। उन्हें दोनोें खिलाड़ियों में से एक को चुनने के लिए कहा गया था। तो उन्होंने विराट का नाम लिया था।


SummerSlam में नए मूव के साथ नजर आ सकते हैं सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस भले ही WWE में टॉप गाय नहीं हो लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी दिग्गज से कम नहीं है। सैथ रॉलिंस 19 अगस्त (भारत में 20 अगस्त) को होने वाली समरस्लैम में रॉलिंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए डॉल्फ जिगलर के खिलाफ लड़ने वाले हैं। इससे पहले भी सैथ और जिगलर की जंग हुई है लेकिन रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा । समरस्लैम में रॉलिंस जीत सकते हैं क्योंकि वो नए मूव्स को सीख रहे हैं।


SummerSlam में रोमन रेंस की ब्रॉक लैसनर पर जीत पक्की?

कुछ वक्त पहले समरस्लैम के लिए ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस और पूरे मैच कार्ड पर सट्टाबाजार सामने आया था। रोमन रेंस पर बेटिंग्स ऑड्स लग रही है जिसका मतलब है कि यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में रेंस की जीत लगभग पक्की है। जैसे जैसे समरस्लैम का वक्त पास आ रहा है वैस वैस भाव में बदलाव होते जा रहे हैं।


WWE से जल्द रिटायरमेंट ले लेंगे जॉन सीना?

पिछले कई साल से जॉन सीना ने WWE को जबरदस्त बिजनेस कर के दिया है। लगातार वो WWE का फेस रहे हैं। लेकिन अब रॉ और स्मैकडाउन में फ्री एजेंट जॉन सीना कम नजर आते हैं। क्या अब उनका WWE करियर खत्म हो गया? ये सबसे बड़ा सवाल सभी के सामने है। फैंस ने ये सोचा था कि समरस्लैम में उनकी वापसी होगी। लेकिन ये अब नामुमकिन है। क्योंकि समरस्लैम को एक हफ्ता बचा है। अंडरटेकर के साथ उनका रीमैच कभी हो पाएगा? या फिर इससे पहले ही उनका करियर खत्म हो जाएगा। वैसे जॉन सीना हॉलीवुड में काफी व्यस्त हैं।कंपनी का सबसे बड़ा फेस वैसे अब पार्ट टाइमर की भूमिका में हैं। जॉन सीना ने पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ किया है। फैंस को उन्होंने बहुत एंटरटेन किया है। अब उनके पास ऐसा कुछ भी नहीं है। हां हील टर्न वो ले सकते हैं। लेकिन हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सीना ने इसके लिए मना कर दिया था। क्योंकि इतने सालों से जो बेबीफेस बनकर रहा हो वो हील टर्न ले लें तो फैंस को क्या पता ना पसंद आए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications