WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 19 दिसंबर, 2018

Ankit
Enter caption

रोमन रेंस के हेटर्स को अब समझ आ रहा होगा क्यों वो WWE के असली 'द बिग डॉग' हैं

रोमन रेंस...WWE में ये नाम ही काफी है। 22 अक्टूबर 2018 को जो कुछ भी हुआ, उसके बाद से अब तक ऐसी चीजें हुई हैं, जिन्होंने रोमन रेंस की अहमियत को कई गुणा बढ़ा दिया है। अक्सर WWE के हार्डकोर फैंस यही शिकायत करते रहते थे कि विंस मैकमैहन जबरदस्ती रोमन रेंस को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

WWE न्यूज़: SmackDown जनरल मैनेजर की हुई छुट्टी, उड़ा मज़ाक

WWE रॉ और स्मैकडाउन में नए एरा (युग) की शुरुआत हो गई है। इस हफ्ते रॉ में मैकमैहन फैमिली ने आकर बताया कि दोनों शो पर अब मैकमैहन फैमिली का कंट्रोल होगा। और अब चीज़ें फैंस के मुताबिक हुआ करेंगी। WWE रॉ और स्मैकडाउन की गिरती हुए व्यूवरशिप और रेटिंग्स की वजह से ये फैसला लिया गया है।

भारत-पाकिस्तान कनेक्शन वाले रैसलर ने WWE चैंपियन को हराया

WWE एक ग्लोबल कंपनी बन चुकी है, जिसमें अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनिया के दर्जन भर से ज्यादा देशों के सुपरस्टार्स हिस्सा लेते हैं। WWE में इस समय कनाडा, मैक्सिको, पुएर्तो रिको, इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान, चीन जैसे देशों के रैसलर अपनी स्किल्स का जौहर दिखा रहे हैं।

WWE न्यूज़: फेमस रैसलर के साथ ड्रीम मैच को लेकर बोले सैथ रॉलिंस

WWE के चाहने वालों को जल्द ही एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। रैसलिंग की दुनिया के दो बेहतरीन रैसलर WWE के सैथ रॉलिंस और NJPW के स्टार कैनी ओमेगा के बीच ड्रीम मैच होने की संभावनाएं कर बार सामने आ चुकी हैं।

WWE न्यूज: अगले हफ्ते SmackDown Live के लिए बड़े मैचों का हुआ एलान

क्रिसमस की तैयारियां पूरी दुनिया में चल रही है। रॉ और स्मैकडाउन लाइव भी इसकी तैयारी में जुटा है। रॉ ने अगले हफ्ते के लिए कई सैगमेंट का एलान पहले ही कर दिया है। अब स्मैकडाउन ने भी क्रिसमस एडीशन को लेकर कई मैच और सैगमेंट का एलान कर दिया है।

WWE न्यूज: मैकमैहन फैमिली के Raw में आने के बाद भी व्यूवरशिप में नहीं हुई बढ़ोत्तरी

मंडे नाइट रॉ के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आई है। टीएलसी के बाद भी रॉ की व्यूवरशिप में काफी गिरावट आई है। हालांकि पिछले एपिसोड के मुकाबले देखा जाए तो थोड़ा बहुत फर्क पड़ा है।

WWE Raw में शामिल सभी रैसलरों की पूरी लिस्ट

मैकमैहन फैमिली ने अब रॉ और स्मैकडाउन को अपने कंट्रोल में ले लिया है। इस हफ्ते विंस मैकमैहन, स्टैफनी मैकमैहन, शेन मैकमैहन और ट्रिपल एच एक साथ रिंग में नजर आए। इनका कहना था कि अब WWE नए एरा में कदम रख रही है, जिसमें WWE यूनिवर्स की चॉइस के आधार पर चीज़ें होंगी।

WWE न्यूज़: सैथ रॉलिंस ने बताया कि रोमन को हुए कैंसर के बाद उनसे क्या बात करते हैं

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने WWE में करियर एक ही साथ शुरु किया था। आज दोनों ही रैसलर कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। अक्टूबर महीने से रोमन रेंस ल्यूकीमिया बीमारी की वजह से बाहर चल रहे हैं। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में फिलहाल सैथ रॉलिंस ही रॉ रोस्टर के सबसे बड़े फेस हैं।

WWE न्यूज़: Raw में सैथ रॉलिंस की जगह आए रोमन रेंस

साल 2018 WWE के लिए ठीक ठाक रहा है, लेकिन अब 2019 को बेहतर बनाने के लिए मैकमैहन फैमिली ने पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लिया है। कंपनी के बड़े सुपरस्टार जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर पार्ट टाइमर हैं, दूसरी ओर रोमन रेंस बीमारी के कारण बाहर हैं, ऐसे में विंस मैकमैहन ने सैथ रॉलिंस पर भरोसा जताते हुए उन्हें रोमन रेंस की जगह दी है।

क्यों सैथ रॉलिंस की बजाय रोमन रेंस के खिलाफ डीन एम्ब्रोज़ का हील टर्न ज्यादा कामयाब रहता?

22 अक्टूबर 2018 ये वो तारीख है जब WWE में तहलका मच गया, वो इसलिए क्योंकि रोमन रेंस ल्यूकीमिया बीमारी के कारण रैसलिंग से दूर हुए, तो शील्ड के बाकी दो मेंबर सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज की दुश्मनी का आगाज हुआ। हालांकि पहले साफ था कि डीन एम्ब्रोज हील टर्न होने वाले हैं लेकिन किसके खिलाफ ये तय नहीं था, लेकिन रॉलिंस पर अटैक करके सारी अफवाहों को एम्ब्रोज ने सच कर दिया। हमारे ख्याल से अगर रोमन रेंस होते और डीन उनके खिलाफ हील टर्न होते तो ज्यादा अच्छा होता।

WWE Royal Rumble मैचों में नंबर 1 पर एंट्री करने वाले रैसलरों की पूरी लिस्ट

रॉयल रंबल पे-पर-व्यू में रॉ और स्मैकडाउन दोनों रोस्टर्स हिस्सा लेंगे और फैंस को हर साल की तरह इस साल भी रंबल मैच का इंतज़ार है। रॉयल रंबल का इतिहास तीन दशक से भी ज्यादा पुराना है। फैंस को इस पे-पर-व्यू की वजह से बहुत से यादगार पल देखने को मिले हैं।

Get WWE News in Hindi Here