ब्रॉक लैसनर का नया जबरदस्त लुक सामने आया, रोमन रेंस मचाएंगे तबाही, पूर्व WWE चैंपियन का बड़ा बयान

Enter caption

WWE SmackDown प्रीव्यू: रोमन रेंस स्टील केज में मचाएंगे तबाही, फैंस को मिलेगा नया चैंपियन?

SmackDown का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहने वाला है। दरअसल, WWE ने SmackDown के क्रिसमस स्पेशल एपिसोड के लिए कुछ शानदार और जबरदस्त मुकाबलों की घोषणा कर दी है। ऐसे में हर किसी को SmackDown का अगला एपिसोड जरूर देखना चाहिए। कुछ बड़े टाइटल मैच होंगे और रोमन रेंस भी एक्शन में नजर आएंगे। TLC पीपीवी के बाद ये SmackDown का पहला एपिसोड होगा और कंपनी इसे रोचक बनाना चाहेगी। इसके अलावा RAW का अंतिम एपिसोड काफी खराब रहा था और फैंस ने इसकी जमकर बुराई की थी। ऐसे में RAW के निराशाजनक एपिसोड के बाद SmackDown से जरूर उम्मीदें बढ़ गयी होगी।


"मैं WWE Royal Rumble में सरप्राइज एंट्री कर सकता हूं"

WWE ने अगले साल के पहले पीपीवी WWE Royal Rumble को लेकर तैयारी करना शुरू कर दिया है। WWE रॉयल रंबल में हमेशा से ही कई पुराने स्टार्स सरप्राइज एंट्री करते हैं। ऐसे में फैंस की निगाह इस बार फिर से इस इवेंट पर टिक गई है कि WWE किसी तरह सभी को हैरान करती है। वो इस बात को लेकर बेहद उत्साहित है कि WWE रॉयल रंबल में कौन से पुराने स्टार्स नजर आएंगे। इसी कड़ी में WCW के पूर्व स्टार आइसट्रेन ने WWE रॉयल रंबल में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा है कि वो WWE रॉयल रंबल में एंट्री करना पसंद करेंगे।


WWE में Steel Cage मैच से पहले केविन ओवेंस ने रोमन रेंस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया

WWE के सुपरस्टार केविन ओवेंस ने अपना किरदार से बाहर निकले और बड़ा बयान दिया। ये बयान किसी और के लिए नहीं बल्कि WWE के यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के लिए । इस बयान में केविन ओवेंस ने WWE के सबसे बड़े हील बने रोमन रेंस की तारीफ की है। उन्होंने WWE लॉकर रुम में रोमन रेंस के काम की प्रशंसा की। ओवेंस ने कहा कि रोमन रेंस के पास बड़े सुपरस्टार्स की तरह खुद का लॉकर रुम नहीं है।

ये भी पढ़ें: 41 साल और 5 फुट 4 इंच के WWE रेसलर का दावा, 2021 की पहली Raw में होगा बड़ा धमाका


ब्रॉक लैसनर के नए लुक ने मचाया धमाल, बढ़ी दाढ़ी-मूंछों के साथ कुछ ऐसे आए नजर

रेसलमेनिया 36 के बाद से ब्रॉक लैसनर WWE टीवी पर नजर नहीं आए हैं। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ब्रॉक लैसनर की वापसी का इंतजार पूरा यूनिवर्स कर रहा है। ब्रॉक लैसनर अभी रिंग में नहीं है लेकिन वो लगातार अपने लुक में बदलाव कर रहे हैं। कुछ समय पहले ब्रॉक लैसनर का नया लुक काफी समय बाद आया था।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो TLC 2020 के बाद ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं


WWE के टॉप सुपरस्टार ने बताया कि उन्हें रोमन रेंस को देखकर जलन क्यों होती है?

रोमन रेंस और केविन ओवेंस की राइवलरी इस समय शानदार चल रही है। टीएलसी में दोनों के बीच शानदार मैच हुआ था। जे उसो की मदद से रोमन रेंस ने जीत हासिल कर ली थी। केविन ओवेंस अकेले टीएलसी में रोमन रेंस और जे उसो के साथ लड़े थे।


भारतीय मूल के पूर्व WWE चैंपियन ने अंडरटेकर की तारीफ करते हुए किया बड़ा खुलासा

अंडरटेकर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम रहा हैं। अंडरटेकर ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। सभी सुपरस्टार्स उनके साथ अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल ने भी अंडरटेकर की तारीफ की। साथ ही जिंदर महल ने अंडरटेकर को लेकर बड़ा खुलासा भी किया।

ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा