WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 29 मार्च, 2019

Enter caption

WWE में मौजूदा समय के सभी चैंपियन रैसलरों की पूरी लिस्ट

ब्रॉक लैसनर (यूनिवर्सल चैंपियन)

रॉ के सबसे बड़े चैंपियन ब्रॉक लैसनर 2 नवंबर, 2018 को यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।


डेनियल ब्रायन (WWE चैंपियन)

स्मैकडाउन लाइव के सबसे बड़े चैंपियन डेनियल ब्रायन ने 13 नवंबर, 2018 के दिन एजे स्टाइल्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया।


रोंडा राउज़ी (रॉ विमेंस चैंपियन)

'द बेडेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट' ने समरस्लैम 2018 में एलेक्सा ब्लिस को हराकर टाइटल अपने नाम किया।


WWE न्यूज़: फैन फेवरेट रैसलर ने WrestleMania से पहले अपने लुक में किया बदलाव

एलेक्सा ब्लिस WWE की सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं, पर दुर्भाग्यवश पिछले कुछ महीनों से इंजरी के कारण उन्होंने WWE में कम्पीट नहीं किया है। हालांकि WWE में वो अभी भी नजर आ रही हैं। जहाँ वो "मोमेंट ऑफ़ ब्लिस" नाम के शो को होस्ट करती हैं। इसके साथ ही वो रैसलमेनिया 35 को होस्ट करने वाली हैं। शायद इसलिए उन्होंने हाल ही में अपने लुक में कुछ बदलाव किए हैं।


WWE न्यूज़: क्रिस जैरिको ने ब्रॉक लैसनर के साथ हुए विवाद पर बड़ा खुलासा किया

Sirius XM शो पर बोलते हुए क्रिस जैरिको ने पूरी घटना का जिक्र किया। 9 बार के रिकॉर्ड इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन जैरिको ने कहा, "ब्रॉक लैसनर ने उस समय कुछ ऐसा किया था, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। किसी ने मुझे नहीं बताया था कि रैंडी ऑर्टन के साथ ऐसा होगा या नहीं। लैसनर ने मुझ पर चिल्लाना शुरु कर दिया। फिर मैंने भी उनपर बरसना शुरु कर दिया।" "हम दोनों एक दूसरे के सामने थे। मैं तब सोच रहा था कि लैसनर की नाक कितनी भद्दी है। मैंने सोच लिया था कि अब लैसनर ने कुछ किया तो उनकी नाक काट लूंगा। ये मेरा प्लान था क्योंकि वो मुझे वैसे भी मार देते लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें मुझे बिना नाक के मारना पड़ता। कहना चाहता हूं कि लैसनर ने रैसलिंग के लिए जो कुछ भी किया, उसकी इज्जत करता हूं। उन्होंने खूब सारा पैसा कमाया है। उन्हें नहीं लगता कि वो D*** (अपशब्द) हैं। हमारा विवाद हुआ था, जो कि खत्म हो चुका है।"


WWE न्यूज़: WrestleMania 35 से पहले सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को धमकी दी

Sporting News को दिए इंटरव्यू में रॉलिंस ने कहा," मैं लैसनर की तरह तो बिल्कुल नहीं बनना चाहता। किसी पीपीवी के लिए रिंग में आ जाना और फिर महीनों के लिए गायब हो जाना। यह चैंपियनशिप के साथ न्याय नहीं है। किसी न किसी को तो ज़िम्मेदारी संभालनी होगी। मैंने इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप को भी किसी मिड कार्ड डिवीज़न चैंपियनशिप की तरह कभी नहीं समझा। मगर यहाँ तो कंपनी की सबसे बड़ी चैंपियनशिप की बात हो रही है और मैं यूनिवर्सल चैंपियनशिप बेल्ट के साथ नाइंसाफी होते नहीं देख सकता।"


WWE न्यूज़: WrestleMania में कम मैच कराए जाने पर ट्रिपल एच ने कही बड़ी बात

NXT Takeover:न्यूयॉर्क की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान ट्रिपल एच से कई मुद्दों पर सवाल पूछे गए। ट्रिपल एच से पूछे गए सवालों में एक सवाल यह भी था कि क्या टेकओवर इवेंट्स की तरह रैसलमेनिया में भी कम मुकाबले होने चाहिए। ट्रिपल एच से सवाल किया गया था कि क्या यदि रैसलमेनिया में कम मुकाबले कराए जाएं तो यह और बेहतर नहीं होगा। ऐसा करने से प्रत्येक मैच का समय बढ़ेगा और हर मैच क्लासिक बन सकता है।


WWE न्यूज़: सैथ रॉलिंस ने WrestleMania 35 से पहले चोट लगने की जानकारी दी

रैसलमेनिया 35 का मंच पूरी तरह से सज चुका है। इस बार रैसलमेनिया 35 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस का सामना ब्रॉक लैसनर से होना है। इस मैच का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस मैच को लेकर अब फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। सैथ रॉलिंस इस समय बैक (कमर) इंजरी से परेशान हैं। इसी चोट की वजह से उन्होंने Fastlane में भी हिस्सा नही लिया था और वो इस वजह से रॉ में भी ज्यादा फाइट नही कर रहे हैं।


WWE न्यूज़: WrestleMania 35 के मेन इवेंट में बड़ा ट्विस्ट आना तय

Wrestling Observer Radio ने हाल ही में यह यह जानकारी साझा की है कि यदि बैकी लिंच को रैसलमेनिया में रोंडा राउजी पर जीत हासिल होती है, तो वो रॉ विमेंस चैंपियन बन जाएंगी। यही चीज स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन शार्लेट पर भी लागू होती है। यानी बैकी लिंच रॉ विमेंस चैंपियन बनेंगी या स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन, इसका जवाब तो रैसलमेनिया 35 में ही मिलेगा।


WWE न्यूज़: रोमन रेंस ने ल्यूकीमिया के इलाज पर दिया नया अपडेट

रोमन रेंस ने हाल ही में ल्यूकीमिया से अपनी जंग के बारे मं बात की और बताया कि वाइट ब्लड सेल्स जिनकी नॉर्मल वैल्यू 8,000 के आस-पास होती है वह उनकी 100,000 हो गई थी। रेंस ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वह जिस स्थिति में थे, उस स्थिति में कई लोगों की मौत हो गई थी।


WWE न्यूज़: कैनी ओमेेगा ने WWE का करोड़ों का ऑफर ठुकराकर AEW में जाने की बात पर दी सफाई

कैनी ओमेगा ने इस साल ऑल एलीट रैसलिंग (AEW) का हिस्सा बनकर WWE में जाने की सभी खबरों पर विराम लगाया। ओमेगा ने हाल ही में WWE को ठुकराकर AEW से जुड़ने के फ़ैसले के बारे में खुलकर बात की।


WWE न्यूज: शार्लेट फ्लेयर को WWE में नया निकनेम दिया गया

शार्लेट फ्लेयर अब तक 'द क्वीन' के नाम से जानी जाती थीं लेकिन अब यह बहुत जल्द ही बदलने वाला है। शार्लेट के नए नाम का खुलासा उनकी नई टी-शर्ट से हुआ है। हम सब जानते हैं कि शॉन माइकल्स को मिस्टर रैसलमेनिया कहा जाता था। उसी तरह शार्लेट फ्लेयर को अब मिस रैसलमेनिया का नाम दिया जा रहा हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now