WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 3 जनवरी, 2019

Ankit
Enter caption

WWE की सबसे मशहूर 'आवाज़' रहे दिग्गज जीन ऑकरलन का निधन

जीन ऑकरलन रैसलिंग जगत में एक जाना माना नाम थे, जिन्होंने एक इंटरव्यूवर के तौर पर अपनी एक ख़ास जगह बनाई थी। उनकी इंटरव्यू करने की शैली काफी ज़बरदस्त थी, और वो आंद्रे द जाइंट तथा अन्य बड़े रैसलर्स के बीच अपने काम के लिए प्रसिद्ध थे।

WWE Royal Rumble 2019 की तारीख, टीवी पर आने के समय की जानकारी

जनवरी महीना WWE यूनिवर्स को दशकों से उत्साहित करता हुआ आ रहा है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है रॉयल रंबल पे-पर-व्यू। रॉयल रंबल WWE का कोई आम इवेंट नहीं होता बल्कि इसकी वजह से ही कई रैसलरों की किस्मत में रैसलमेनिया मैच आ जाते हैं। पहले एक ही रंबल मैच फैंस को एक्साइट करता था, लेकिन अब तो WWE में 2-2 रॉयल रंबल मैच होंगे।

WWE न्यूज़: साल 2019 में दिग्गज गोल्डबर्ग कर सकते हैं रिंग में वापसी

साल 2019 लग रहा है कि प्रो रैसलिंग के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। WWE को टक्कर देने के लिए नई कंपनिया बन रही है, दिग्गजों के रिटर्न की खबरें आ रही है। इसी सूची में ये भी खबर सामने आई हैं कि 173 मैच लगातार जीतने वाले लैजेंडरी गोल्डबर्ग साल 2019 में वापसी कर सकते हैं। कब और कहां ये साफ नहीं हो पाया है ।

Royal Rumble 2019 का अभी तक का मैच कार्ड

साल 2019 आ चुका है और रॉयल रंबल का काउंटडाउन भी शुरु हो गया है। रॉयल रंबस से रोड टू रैसलमेनिया का आगाज होता है, जिसके लिए रॉयल रंबल को बेहतर बनाने के लिए WWE पूरा जोर लगा देता है। रॉयल रंबल एक ऐसा शो है जो WWE के साल में चार सबसे बड़े शोज़ में एक होता है। इस शो के अलावा रैसलमेनिया, सर्वाइवर सीरीज और समरस्लैम ही सबसे बड़े शो माने जाते हैं।

Wrestle Kingdom 13 प्रीव्यू: शो के प्रसारण का समय, जगह, बड़े मैच जिनपर रहेगी नजरें

नए साल के आगमन के बाद से यह पहले सबसे रोमांचक इवेंट का समय है, जिसे न्यू जापान प्रो-रैसलिंग को पेश करना है। रैसल किंगडम 13 शुक्रवार को होने वाला है। टोक्यो डोम के अंदर हर साल की तरह इस बार भी 4 जनवरी को एक बार फिर यह शो होने वाला है। हमेशा की तरह, कई सारी चैंपियनशिप दांव पर होगी। हर बार प्रो रैसलिंग में नए साल को यह इवेंट किकऑफ करता है।

क्या WWE वापस 'एटिट्यूड एरा' में जा रही है ?

24 दिसम्बर की रॉ में विंस मैकमैहन, ट्रिपल एच, शेन मैकमैहन और स्टैफनी मैकमैहन का सैगमेंट हुआ था। इन चारों ने एक नए एरा की शुरुआत की बात की थी, जो बदलाव भरा होगा। हर चीज वैसे की जाएगी, जैसे ऑडियंस चाहती है। फिर भी ब्रॉक लैसनर रॉ से नदारद ही रहे हैं। ऐसे में यह चेंज क्या था, किसी को भी कुछ समझ मे नहीं आया।

WWE न्यूज़: सुपरस्टार ने 2019 में ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने का प्रण लिया

नए साल को सभी लोग अलग-अलग तरीकों से सेलेब्रेट करते हैं। नए साल के मौके पर अक्सर लोग न्यू ईयर रेज़ोल्यूशन (प्रण, संकल्प) लेते हैं, जिसमें वो अपने लिए पूरे साल भर का गोल सेट करते हैं। WWE NXT सुपरस्टार मैट रिडल ने भी खुद के लिए एक गोल सेट किया है, ये कोई छोटा-मोटा गोल नहीं है।

Get WWE News In Hindi here

Quick Links