IND-W vs SL-W Dream11 Team Prediction, Women's T20 World Cup Match के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स और प्लेइंग 11 अपडेट- Feb 29th, 2020

महिला टी20 विश्वकप में भारतीय टीम अंतिम मैच जीतकर ग्रुप चरण की समाप्ति करने का प्रयास करेगी। श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच में भारत का पलड़ा भारी माना जा सकता है। पहले ही सेमीफाइनल का रास्ता तय कर चुकी भारतीय टीम ने अब तक सभी तीन मैच जीते हैं। श्रीलंका के लिए मुकाबले काफी नजदीकी रहे हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अच्छा खेल दिखाया लेकिन जीत नहीं मिली।

इस आर्टिकल में मैच से सम्बंधित ड्रीम इलेवन प्रेडिक्शन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स के बारे में बताया गया है। आप भी अपनी टीम चुनने के लिए इन टिप्स और जानकारियों का उपयोग कर सकते हैं।

भारत की महिला टीम और श्रीलंका की महिला टीम

भारत

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, वेद कृष्णामूर्ति, तानिया भाटिया, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, पूनम यादव, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, ऋचा घोष।

श्रीलंका

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता माडवी, अनुष्का संजीवनी, हंसिमा करुणारत्ने, शशिकला सिरीवर्दने, नीलाक्षी डी सिल्वा, अमा कंचना, कविशा दिलहरी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलासूर्या, हसिनी परेरा, साथ्या संदीपनी, उमेशा तिमाशिनी, सुगंदिका कुमारी, दिलानी मनोदरा।

अंतिम ग्यारह के बारे में अपडेट

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने के उद्देश्य से अंतिम ग्यारह में शायद कोई बदलाव नहीं करेगी। इस टीम के साथ उन्होंने पिछले तीनों मैचों में जीत हासिल की है और सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में होने के साथ परिस्थितियों से भी वाखिफ हैं। पिछले मैच में खेलने वाली सभी ग्यारह महिलाएं इस बार भी नीली जर्सी में मैदान पर नजर आ सकती हैं।

संभावित एकादश: मन्धाना, शेफाली वर्मा, भाटिया (कीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत (कप्तान), दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंकाई महिला टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाने के बाद श्रीलंकाई टीम एक बार फिर उसी टीम को मैदान पर उतार सकती है। चमारी अट्टापट्टू के आस-पास ही इस टीम की बल्लेबाजी घूमती है। संजीवनी और परेरा ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। गेंदबाज बीच के ओवरों में विकेट प्राप्त करने में नाकाम रही हैं। यह उनके लिए नुकसानदायक रहा है। इस कमी को सुधारने के लिए वे कोई अलग रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।

संभावित एकादश: अट्टापट्टू, परेरा, संजीवनी (कीपर), हर्षिता माडवी, सिरीवर्दने, उमेशा, डी सिल्वा, कंचना, प्रबोधनी, कुमारी, दिलहरी।

मैच डिटेल

भारतीय महिला टीम vs श्रीलंका महिला टीम, टी20 वर्ल्ड कप

29 फरवरी 2020, सुबह 9 बजकर 30 मिनट (भारतीय समय)

जंक्शन ओवल, मेलबर्न

पिच रिपोर्ट

पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रह सकती है। बीच में स्पिनरों के लिए कुछ मदद रह सकती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदेमंद रह सकती है। मौसम साफ़ रहने का अनुमान है तथा बारिश की सम्भावना नहीं है।

भारतीय महिला टीम vs श्रीलंकाई महिला टीम, DREAM11 टिप्स

विकेटकीपर- तानिया भाटिया को उपरी क्रम में प्रमोट किया गया और यह प्रयोग सफल रहा। पिछले मैच में उनके बल्ले से 23 रन निकले थे। भाटिया को आदर्श चयन मान सकते हैं। श्रीलंका से संजीवनी को भी एक विकल्प के रूप में देख सकते हैं।

बल्लेबाज- स्मृति मन्धाना अच्छे फॉर्म में नहीं होने के अलावा चोट से भी परेशान हैं लेकिन उनकी एक पारी विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकती है इसलिए उनका चयन जरूरी है। शेफाली वर्मा ने हर मैच में आक्रामक खेल दिखाया है तथा दो बार प्लेयर ऑफ़ द मैच रही हैं, उनका चयन निश्चित रूप से होना चाहिए। हसिनी परेरा और जेमिमा रोड्रिग्स भी दावेदार हैं। कंचना पर भी विचार किया जा सकता है।

ऑल राउंडर- श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू को इस श्रेणी में शामिल करना जरुरी है। श्रीलंका की बल्लेबाजी और गेंदबाजी उनके ऊपर ही निर्भर करती है। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा भी अच्छे विकल्प हैं। शशिकला सिरीवर्दने को भी शामिल किया जा सकता है।

गेंदबाज- पूनम यादव और शिखा पांडे दो स्थानों पर कब्जा जमाती हैं। श्रीलंकाई टीम से प्रबोधनी का नाम शामिल किया जा सकता है। राधा यादव भी स्पिन के साथबल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।

कप्तान- टूर्नामेंट के हर मैच में रन बनाने वाली शेफाली वर्मा का नाम सबसे पहले आता है। उनके अलावा श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू का नाम है। पूनम यादव ने भी गेंद से शानदार खेल दिखाया है इसलिए उनका नाम भी शामिल किया जा सकता है।

DREAM11 Team Prediction

Fantasy Suggestion #1

तानिया भाटिया, अनुष्का संजीवनी, स्मृति मन्धाना, शेफाली वर्मा, हसिनी परेरा, चमारी अट्टापट्टू, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, उदेशिका प्रबोधनी, पूनम यादव और शिखा पांडे।

कप्तान- शेफाली वर्मा, उपकप्तान- चमारी अट्टापट्टू।

Fantasy Suggestion #2

अनुष्का संजीवनी, अमा कंचना, स्मृति मन्धाना, शेफाली वर्मा, हसिनी परेरा, चमारी अट्टापट्टू, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, पूनम यादव, शिखा पांडे।

कप्तान- शेफाली वर्मा, उपकप्तान- पूनम यादव।

Quick Links