प्रोफेशनल रेसलिंग में WWE सबसे बड़ा नाम है। पिछले कई दशकों से फैंस का मनोरंजन कर रहे WWE ने इतने सालों में कई बड़े सुपरस्टार्स दिए हैं जिनमें रिक फ्लेयर, हल्क होगन, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, जॉन सीना, अंडरटेकर, ट्रिपल एच समेत कई रेसलर्स शामिल हैं।
WWE में वर्तमान में 3 ब्रांड शामिल हैं एक रॉ, स्मैकडाउन और NXT. मंडे नाइट रॉ का पहला एपिसोड 11 जनवरी 1993 को USA नेटवर्क पर लाइव हुआ। तब से लेकर अब तक फैंस को हर हफ्ते रॉ के एपिसोड देखने को मिलते हैं।
अगर आप भारत में WWE रॉ टीवी पर देखना चाहते हैं तो आप हर मंगलवार सुबह 6:30 बजे TEN 1 और TEN 3 पर इसका लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
वहीं जो फैंस किसी भी कारण से टीवी पर मंडे नाइट रॉ लाइव नहीं देख सकते उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप WWE नेटवर्क पर सब्सक्राइब कर शो का फुल HD क्वालिटी में आनंद ले पाएंगे। WWE नेटवर्क पर सब्सक्राइब करने पर आपको 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।
WWE ने शुरूआत में मंडे नाइट रॉ हर हफ्ते मैनहट्टन सेंटर, न्यूयॉर्क सिटी से लाइव की लेकिन उसके बाद कंपनी ने पूरे अमेरिका में मौजूद कई एरीना में मंडे नाइट रॉ को लाइव करना शुरू कर दिया।
सितंबर 1995 में WWE को टक्कर देने के लिए WCW नई रैसलिंग कंपनी के रूप में उभर कर सामने आई। WCW को टक्कर देने के लिए WWE ने रॉ 1997 में रॉ के शो को दो घंटे का कर दिया साथ ही रॉ को रीब्रांड कर इसका नाम ‘रॉ इज वॉर’ कर दिया।
4 जनवरी 1999 को मैनकाइंड (मिक फोली) ने WWE रॉ में द रॉक को हराकर पहली WWE चैंपियनशिप जीती थी। आपको बता दें कि मिक फोली 1991 से 1994 तक कैक्टस जैक के रूप में WCW में भी परफॉर्म कर चुके थे।
मार्च 2001 में विंस मैकमैहन की कंपनी WWE ने WCW को खरीद लिया जो कि रेसलिंग के 20 साल के इतिहास की सबसे बड़ी खबर थी। इसके बाद WCW के बड़े-बड़े सुपस्टार्स WWE का हिस्सा बन गए।
साल 2011 में WWE ने ब्रांड विभाजन को खत्म कर दिया था जिसके बाद कोई भी सुपरस्टार किसी एक ब्रांड के एक्सक्लूसिव नहीं रह गया था। इसके बाद साल 2012 में WWE ने रॉ के शो को 3 घंटे का शो कर दिया। साल 2016 में एक बार फिर ब्रांड विभाजन देखने को मिला जिसके बाद रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स अपने-अपने ब्रांड में परफॉर्म करते हैं।
22 जनवरी 2018 को WWE ने मंडे नाइट रॉ (RAW 25) की 25वीं सालगिरह मनाई। इस शो को दौरान स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने लंबे समय बाद रॉ में नज़र आए। शो के दौरान वह विंस मैकमैहन के साथ एक सेगमेंट में भी शामिल हुए।
फिलहाल मंडे नाइट रॉ के USA नेटवर्क से बदलने की संभावना नहीं है।
Be the first one to comment on this story