Allow Notifications
इंडियन प्रीमियर लीग में हमने कई बार कांटे की टक्कर देखी है। पहली पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का स्कोर कितना भी बड़ा क्यों न हो, जीत की गारंटी नहीं दे सकता। लक्ष्य पीछा करते हुए ज़्यादातर टीम अकसर जीत के करीब पहुंच जाती है। दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम पर लक्ष्य को पाने का ज़बरदस्त दबाव होता है, कई बार जीत का अंतर महज़ कुछ रन का होता, लेकिन कई मुकाबले ऐसे भी होते हैं जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विपक्षी दल के आगे घुटने टेक देती है। बड़े अंतर से हारना किसी भी टीम के लिए शर्मिंदगी की बात होती है। आईपीएल में 8 मौके ऐसे आए हैं जब किसी टीम ने 100 से ज़्यादा रन के अंतर से जीत हासिल की है।
आईपीएल टूर्नामेंट में रन के मामले में सबसे बड़ी जीत हासिल करने रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है। मुंबई ने 2017 के आईपीएल सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स को 146 रन के बड़े अंतर से हराया था। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम है जिसने साल 2016 के आईपीएल सीज़न में गुजरात को 144 रन से मात दी थी। इस मैच में बैंगलोर टीम ने गुजरात के सामने 249 रन का लक्ष्य रखा था। तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइटराइडर्स टीम है जिसने आईपीएल के पहले सीज़न में आरसीबी टीम को 140 रन से हराया था। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस और आरसीबी टीम ने 3-3 बार अपनी जगह बनाई है।
रैंक | विजेता | जीत का अंतर | विपक्षी टीम | लक्ष्य | सीज़न | |
1 | मुंबई इंडियंस | 146 रन | दिल्ली कैपिटल्स | 213 | 2017 | |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 144 रन | गुजरात लॉयंस | 249 | 2016 | |
3 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 140 रन | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 223 | 2008 | |
4 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 138 रन | किंग्स इलेवन पंजाब | 227 | 2015 | |
5 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 130 रन | पुणे वॉरियर्स इंडिया | 264 | 2013 | |
6 | किंग्स इलेवन पंजाब | 111 रन | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 233 | 2011 | |
7 | राजस्थान रॉयल्स | 105 रन | दिल्ली कैपिटल्स | 193 | 2008 | |
8 | मुंबई इंडियंस | 102 रन | कोलकाता नाइटराइडर्स | 211 | 2018 | |
9 | मुंबई इंडियंस | 98 रन | दिल्ली कैपिटल्स | 219 | 2010 | |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 97 रन | किंग्स इलेवन पंजाब | 193 | 2015 |
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series