WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 13 जून, 2019

Enter caption

Ad

WWE Live Event रिजल्ट्स, रेनो : 10 जून, 2019

WWE का कार्यक्रम पूरी तरह व्यस्त है। लगातार लाइव शो और इसके बाद स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स पीपीवी की तैयारी चल रही है। फैंस भी इसके समर्थन में पूरी तरह है और सुपरस्टार्स का हौंसला अफजाई कर रहे है। सुपरस्टार्स भी अपना शत प्रतिशत दे रहे हैं।


भारतीय रैसलर महाबली शेरा की एक बार फिर से होगी रिंग में वापसी

हर भारतीय रैसलिंग फैन जो WWE या किसी और रैसलिंग प्रमोशन को देखता होगा, वह महाबली शेरा को तो जरूर जानता होगा। महाबली शेरा ने इम्पैक्ट रैसलिंग के साथ काम करके रैसलिंग जगत में नाम कमाया है। उन्होंने 2011 में इम्पैक्ट रैसलिंग के साथ साइन किया था।


WWE न्यूज: दिग्गज रैसलर ने WWE से जाने के संकेत दिए

WWE 205 लाइव सुपरस्टार माइक कनेलिस ने हाल ही में ट्विटर पर WWE से जाने के संकेत दिए। अफवाहों की मानें तो माइक और मारिया कनेलिस का WWE कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही समाप्त होने वाला है। इसके अलावा WWE अपने क्रूजरवेट शो पर भी कुछ इसी प्रकार का स्टोरीलाइन एंगल दिखा रही हैं।


WWE न्यूज: शेन मैकमैहन को दिए जा रहे पुश की असली वजह सामने आई

रैसलवोट्स के अनुसार शेन मैकमैहन को दिए जा रहे पुश का कारण उन्हें भविष्य में WWE चैंपियन बनाने के लिए है। शेन मैकमैहन को हाल ही के कुछ समय से उनके हील टर्न को काफी पुश मिल रहा है। उन्होंने हाल ही में सुपर शोडाउन में रोमन रेंस को हराया है। शेन मैकमैहन की ड्रू मैकइंटायर और इलायस के साथ जोड़ी काफी मजेदार नजर आ रही है।


WWE न्यूज़: UFC स्टार को 5 मिलियन डॉलर देने के मामले को लेकर सीएम पंक ने किया बड़ा खुलासा

पूर्व UFC स्टार चैल सोनेन ने हाल ही में एक सनसनीखेज खुलासा किया था। एक शो के दौरान सोनेन ने खुलासा किया कि WWE ने साल 2012 में UFC टाइटल को रॉ में लाने के लिए उन्हें 5 मिलियन डॉलर की पेशकश की थी। इस दावे के बाद पूर्व चैंपियन सीएम पंक ने ट्वीट करते हुए बताया कि वह इंसान जिसने सोनेन को पैसों की पेशकश की थी वो कोई और नहीं बल्कि वह खुद थे।


WWE न्यूज: पूर्व WWE सुपरस्टार ने AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

रोड टू फायटर फेस्ट की यूट्यूब वीडियो में बताया गया कि पूर्व WWE स्मैकडाउन सुपरस्टार शॉन स्पीयर्स (टाय डिलिंजर) ने AEW के साथ आधिकारिक रूप से कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। टाय डिलिंजर ने फरवरी के महीने में WWE से रिलीज की मांग की थी जिसपर WWE ने मुहर लगा दी थी।


WWE न्यूज: स्मैकडाउन के लिए बुरी खबर सामने आई

सुपर शोडाउन के बाद हुई रॉ की व्यूवरशिप में भारी गिरावट आई थी। अब स्मैकडाउन की व्यूवरशिप भी कम रही है। ShowBuzzDaily के अनुसार 11 जून के स्मैकडाउन शो की औसतन व्यूवरशिप 1.90 मिलियन थी, जो की 4 जून के स्मैकडाउन शो के व्यूअरशिप से 113,000 कम हो गई।


WWE न्यूज़: WWE का चैंपियन पिछले 24 घंटो से डिब्बे में बंद, फोन के जरिए मदद की गुहार लगाई

12 जून को हुए स्मैकडाउन लाइव में 24/7 चैंपियन आर ट्रुथ अपना टाइटल बचाने के चक्कर में प्रोडक्शन इक्विपमेंट बॉक्स में सारी रात बंद रहे। ट्रुथ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अपडेट दिया है और ऐसा लग रहा है कि वह अभी भी उसी बॉक्स में बंद हैं। आपको बता दें यह बॉक्स रॉ के अगले एपिसोड के लिए लॉस एंजिल्स ले जाया जा रहा है।


WWE न्यूज: पूर्व WWE सुपरस्टार ने विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी बात बताई

शॉन स्पीयर्स जिन्हें WWE में टाय डिलिंजर के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने WWE छोड़ने से पहले विंस मैकमैहन से हुई अपनी अंतिम बात का खुलासा किया।


WWE न्यूज: स्मैकडाउन के नए लोगो का फॉक्स विज्ञापन में हुआ खुलासा

ऐसा लगता है कि स्मैकडाउन लाइव को इस अक्टूबर एक नया लोगो मिलने वाला है, जब वह फॉक्स नेटवर्क पर प्रदर्शित किया जाएगा। एक फॉक्स विज्ञापन में स्मैकडाउन का नया लोगो दिखाया गया है, जिसमें 'लाइव' शब्द नहीं है और विस्मयादिबोधक चिह्न (!) को लोगो के बीच में लाया गया है।


WWE न्यूज: पूर्व WWE चैंपियन ने खुद की रैसलिंग कंपनी शुरू की

पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन अल्बर्टो डेल रियो ने चावो गुरेरो के साथ मिलकर एक नए रैसलिंग प्रमोशन की शुरूआत की है। इस प्रमोशन के नाम नैकिऑन लूचा लिब्रे होगा और इसका पहला शो 11 जुलाई 2019 को होगा। वह बहुत लंबे समय से रैसलिंग से दूर थे, शायद वह अपनी नई रैसलिंग कंपनी की शुरूआत करने में व्यस्त थे।


WWE न्यूज: रैने यंग ने सऊदी अरब में हुए गलत व्यवहार की सच्चाई बताई

रैने यंग इस बार के सुपर शोडाउन की प्रमुख कमेंटेटर में से एक थी। यह पहली बार नहीं है जब WWE रैने यंग को सऊदी अरब ले गया हो, इससे पहले भी यंग सऊदी अरब जा चुकी है। अफवाहें फैल रही थी की सऊदी अरब के लोग उनकी कमेंट्री को लेकर नाराज़ थे और इसका विरोध कर रहे थे और उनके ऊपर चिल्ला रहे थे। यंग ने PWM के एक ट्वीट का जवाब देते हुआ इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया। यंग ने ट्वीट में सभी अफवाहों को झूठा बताया और कहा की उनके साथ किसी प्रकार का गलत व्यवहार नहीं हुआ, जिसे लेकर किसी प्रकार की बहस छिड़े।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications