WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 10 अप्रैल, 2019

Enter caption

WWE न्यूज: हार्डी बॉयज बने SmackDown के नए टैग टीम चैंपियंस, बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड

हार्डी बॉयज ने स्मैकडाउन लाइव पर इतिहास रच दिया है। मैट हार्डी और जैफ हार्डी ने स्मैकडाउन पर द उसोज़ के चैलेंज पर दिखा दिया कि WWE की बेस्ट ब्रदर्स टीम कौन हैं। हार्डी बॉयज ने उसोज़ को हराकर WWE में एक बार फिर से टैग टीम चैंपियनशिप को अपने नाम किया। आपको बता दें कि 9वीं बार टैग टीम टाइटल को WWE में हासिल किया है।


WWE न्यूज: SmckDown में दी ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दस्तक, आते ही किया चैंपियन पर अटैक

अगले हफ्ते होने वाले WWE सुपरस्टार शेकअप से पहले ब्रांड स्प्लिट नहीं होने वाला है। WWE सुपरस्टार्स जरूरत पड़ने पर फिलहाल दोनों ब्रांड पर दिखाई दे रहे हैं और परफॉर्म भी कर रहे हैं। इस कड़ी में नया नाम ब्रॉन स्ट्रोमैन का जुड़ा है जिन्होंने स्मैकडाउन लाइव पर अपना सिंगल्स के रूप में डेब्यू किया है। समोआ ज़ो स्मैकडाउन पर आर ट्रुथ को संदेश देने के लिए रिंग में आए थे और उन्होंने कार्मेला तथा आर ट्रुथ के सैगमेंट में खलल डालते हुए ट्रुथ पर हमला किया।


WWE न्यूज़: WWE ने 5 साल से काम कर रही रैसलर और अनाउंसर को कंपनी से निकाला

WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल रैसलिंग कंपनी है। इसमें हमेशा ही सुपरस्टार्स का आना-जाना लगा रहता है। कंपनी हर महीने किसी न किसी को साइन करती है, जबकि काफी लोगों की छुट्टी भी कर दी जाती है। अक्सर रैसलमेनिया के बाद रैसलरों को निकाले जाने का सिलसिला शुरु होता है। खबरें सामने आ रही हैं कि WWE ने अनाउंसर, बैकस्टेज इंटरव्यूवर और पूर्व रैसलर डाशा फुएंटस को कंपनी से बाहर कर दिया है। 30 साल की डाशा फुएंटस स्मैकडाउन लाइव और रॉ में बैकस्टेज इंटरव्यूवर के रूप में काम करती थीं।


WWE न्यूज़: SmackDown में चोटिल हुआ Raw का टॉप सुपरस्टार

रैसलमेनिया के बाद हुई स्मैकडाउन में कुल चार मैच लड़े गए और चारों ही मैच टैग टीम वाले रहे। मेन इवेंट मुकाबला सिक्स-मेन टैग टीम मैच रहा जिसमें द न्यू डे का सामना द बार से हुआ। द बार की टीम में एक स्पेशल मेंबर आया था और वह थे ड्रू मैकइंटायर। हालांकि, मुकाबला मैकइंटायर के लिए सही नहीं गया क्योंकि उन्होंने खुद को चोटिल कर लिया है।


WWE न्यूज़: WrestleMania 35 के मेन इवेंट में बड़ी गलती करने वाले शख्स पर विंस मैकमैहन ने जुर्माना लगाया

कुछ दिन पहले तक तो रैसलमेनिया 35 का इंतज़ार किया जा रहा था। अब जब रैसलमेनिया 35 का आयोजन हो गया है, लेकिन मेन इवेंट अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का मानना है कि मेन इवेंट जिस तरह से बुक किया गया था, वैसा उसका रिज़ल्ट नहीं निकला।


WWE न्यूज़: "10 साल पहले ही कोफी किंग्सटन को मिलनी चाहिए थी ये जीत"

पूर्व WWE सुपरस्टार सीएम पंक जिन्हें अंडरडॉग होने के बारे में कुछ चीजें पता हैं ने आखिरकार WWE द्वारा कोफी किंग्सटन को 11 साल बाद टाइटल देने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पंक Sauce और Shram के शो में रैसलमेनियामें क्या हुआ इस बारे में चर्चा करने के लिए आए और उन्होंने WWE द्वारा कोफी को वर्ल्ड चैंपियन बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।


WWE न्यूज़: अंडरटेकर का Raw में आने का खास कारण सामने आया

जब से अंडरटेकर ने रैसलमेनिया के बाद हुई राॅ में वापसी की है, तब से ही WWE यूनिवर्स के मन में ये सवाल उठने लगे हैं कि अंडरटेकर ने रैसलमेनिया के बाद हुई राॅ को स्पेशल बनाने के लिए वापसी की है, या फिर WWE ने उनके लिए कुछ बड़ा सोच रखा है।


दिग्गज कॉनर मैक्ग्रेगर और क्रिस जैरिको के बीच ट्विटर पर हुई लड़ाई

हाल ही में हुए रैसलमेनिया 35 इवेंट में मिली बड़ी जीत के लिए मिक्स मार्शल आर्टिस्ट कॉनर मैक्ग्रेगर द्वारा बैकी लिंच को राॅ और स्मैकडाउन लाइव विमेंस चैंपियनशिप जीतने की बधाई दी गई। कॉनर मैक्ग्रेगर भी एक समय में डबल चैंपियन रह चुके हैं। गौरतलब की बात है कि WWE के एक और लैजेंड रैसलर क्रिस जैरिको भी एक ही साथ दो चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं। हाल ही में ट्विटर में कॉनर मैक्ग्रेगर और क्रिस जैरिको के बीच घमासान होता हुआ नजर आया। तो आइए जान लेते हैं यह पूरा मामला क्या है?


WWE न्यूज़: SmackDown खत्म होने के बाद शो में क्या हुआ?

सैमी जेन और केविन ओवेंस ने शो खत्म होने के बाद एक डार्क मैच लड़ा, जिसमें केविन ओवेंस ने सैमी जेन को तीन स्टनर मारे। आपको बताते चलें कि सैमी जेन एक लंबे समय से चोटिल थे और रैसलमेनिया के बाद रॉ का हिस्सा बने थे। मैच से पहले वो एक बेबीफेस थे, लेकिन फिन बैलर से हारने के बाद वो एक हील बन गए और फिर स्मैकडाउन में उनका किरदार चलता रहा।


WWE न्यूज़: किसके खिलाफ लड़ेंगे रोमन रेंस अपना अगला मैच, बड़ी जानकारी आई सामने

रोमन रेंस ने ल्यूकीमिया के उपचार से वापसी के बाद अपना पहला सिंगल्स मैच ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ रैसलमेनिया 35 में लड़ा। 'द बिग डॉग' को अपने पहले वापसी मैच में बड़ी जीत भी हासिल हुई है। लेकिन अब सवाल हैं कि रोमन रेंस अपना अगला मैच किसके खिलाफ लड़ने वाले हैं।


WWE न्यूज़: यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस की पहली फ्यूड की घोषणा

रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को सैथ रॉलिंस ने हराकर अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती है। इस जीत के बाद उनके अगली फ्यूड को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्साह बना हुआ है। इसी बीच रैसलिंग जानकार डेव मैल्टजर ने सैथ रॉलिंस की अगली फ्यूड के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आगामी हफ़्तों में सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर से मैच लड़ते हुए नज़र आ सकते है।


WWE न्यूज: अंडरटेकर ने अपने WWE फ्यूचर को लेकर दिया बड़ा बयान

अंडरटेकर ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बैकस्टेज की तस्वीर साझा की और साथ में लिखा है कि,"मैं इस रिंग में बहुत बार मौत के दौर से गुजरा हूं। मगर मुझे इस सब से अब डर नहीं लगता।"साथ ही उन्होंने हैश टैग लगाते हुए उन लोगों का भी मुंह बंद करने की कोशिश की है। जो रोज अंडरटेकर के संन्यास के सवाल पूछते रहते हैं। उन्होंने संन्यास के बारे में कहा है कि जब सही समय आएगा, वो हमेशा के लिए इस रिंग को छोड़ कर चले जाएंगे।


WWE न्यूज: पेज की WWE में वापसी का कारण सामने आया

ऐसा लग रहा है, की WWE पेज को नयी स्टोरीलाइन में शामिल करने जा रहा है, और शायद इस बार वो जनरल मैनेजर के उलट दूसरे रोल में दिखने वाली है। रैसलमेनिया के बाद हुए इस स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड के दौरान बैकस्टेज में पेज को स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियंस पर नजर रखते देखा गया। आपको बता दें द आइकॉनिक्स ने रैसलमेनिया 35 में ब्रुकलिन बेलेज के 45-0 के अपराजित स्ट्रीक को तोड़ते हुए स्मैकडाउन विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को अपने नाम किया था।

Quick Links