WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 23 जनवरी 2018

कविता देवी को राष्ट्रपति कोविंद ने 'फर्स्ट लेडीज़' अवॉर्ड से सम्मानित किया

Ad

कविता देवी प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गई हैं। वो WWE द्वारा साइन की गई पहली भारतीय महिला हैं। इसके अलावा कविता देवी को शनिवार के दिन एक और बड़ा सम्मान मिला। कविता देवी को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया गया।


WWE Raw 25 में जॉन सीना के नए दुश्मन का नाम सामने आया

WWE

रॉ की 25वीं सालगिरह के मौके पर रिंग में बाकी लैजेंड्स की तरह जॉन सीना भी नजर आए। इस इतिहासिक मौके पर पता चल गया कि आगे जॉन सीना की दुश्मनी किसके साथ होगी और रॉयल रम्बल में उन्होंने किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ी। आज जॉन सीना का सैगमेंट किसी और के साथ नहीं बल्कि WWE के गिटार प्लेयर इलायस के साथ था।


3 साल बाद WWE में फिर दिखे बूगीमैन, कीड़े खाते हुए आए नज़र

बूगीमैन का नाम सुनकर अच्छे-अच्छे रैसलिंग और नॉन रैसलिंग फैन कांप जाते हैं। WWE में बूगीमैन का किरदार बेहद ही घिनौना और डरावना रहा है। वो मुंह में कीड़े खाते हुए और दूसरों को कीड़े खिलाते हुए नजर आते थे। WWE रॉ की 25वीं सालगिरह के मौके पर कंपनी ने बूगीमैन को भी आने का न्यौता दिया था। फैंस इस बात से खुश थे कि उन्होंने करीब 3 साल बाद बूगीमैन अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे। रॉ में फैंस को बूगीमैन का वही अंदाज फिर से देखने को मिला।


रैंडी ऑर्टन को Raw 25 में नहीं बुलाने पर उनकी पत्नी हुईं बेहद नाराज़

WWE

ने अपने शो रॉ के 25 साल पूरे होने की खुशी में न्यूयॉर्क के मैनहैटन और बार्कलेज़ सैंटर से रॉ का आयोजन किया। WWE रॉ की 25वीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए WWE ने बहुत सारे लैजेंड्स को बुलाया था। इस लिस्ट में अंडरटेकर, जॉन सीना, शॉन माइकल्स, डडली बॉयज़, ट्रिश स्ट्रेटस, क्रिश्चियन, रिक फ्लेयर, रेजर रमोन जैसे दिग्गजों का नाम शामिल रहा।


रोमन रेंस को धोखे से हराने के बाद इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने द मिज़ ने क्या कहा ?

WWE रॉ की 25वीं सालगिरह के लिए रोमन रेंस और द मिज़ के बीच इंटरकॉन्टिनेंट चैंपियनशिप मैच का एलान पहले से किया गया था। रॉ में द बिग डॉग और ए लिस्टर के बीच मैच हुआ। मैच के दौरान लगातार मिज़टूराज मैच में दखल देते रहे। लगातार दखल और धोखे की वजह से मिज़ ने रोमन रेंस पर स्कल क्रशिग फिनाले मारकर जीत हासिल की और 8वीं बार इंटरकॉन्टिनेंट चैंपियन बने।


WWE ने क्रूजरवेट चैंपियन एंजो अमोरे को सस्पेंड किया

क्रूजरवेट चैंपियन एंजो अमोरे को WWE ने मंडे नाइट रॉ से पहले घंटे पहले सस्पेंड किया। एंजो अमोरे पर एक महिला ने शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।


WWE Raw 25 के खत्म होने के बाद ट्रिपल एच ने क्या कहा ?

रॉ की 25वीं सालगिरह के मौके पर शो का खास आयोजन किया गया। एक ही समय रॉ को 2 जगह मैनहैटन सैंटर और बार्कलेज़ सैंटर से लाइव कराया गया। रॉ का पहला एपिसोड मैनहैटन सैंटर से आयोजित किया गया था। WWE के कई दिग्गज स्टार्स ने इस मौके का हिस्सा बनकर इस ऐतिहासिक लम्हें के साक्षीदार बने।


एक साथ आई DX और बैलर क्लब की टीमें, विरोधियों पर लगाए कई फिनिशर्स

फैंस के इससे शानदार पल और कोई नहीं हो सकता था। इसके बाद दोनों ने डीएक्स की याद को ताजा किया। इस बीच रिंग में एंट्री हुई न्यू ऐज आउटलॉस के दोनों मेंबर रोड डॉग और बिली गन की। उन्होंने भी अपने सफर के बारे में बात करते हुए रिंग में बुलाया डीएक्स के मुख्य मेंबर रहे एक्स पैक। क्राउड के लिए यह सैगमेंट यहीं खत्म नहीं हुआ, क्योंकि इसेके बाद रिंग में आए दिग्गज स्कॉट हॉल। हालांकि डीएक्स और स्कॉट हॉल के एक साथ आने के बाद बैलर क्लब की रिंग में एंट्री हुई और जैसे ही रिंग में जाकर बैलर क्लब और डीक्स के मेंबर्स ने 'टू स्वीट' का साइन बनाया, तो क्राउड के लिए तो वो सही में एक यादगार पल बन गया।


Raw के ओपनिंग सैगमेंट में स्टीव ऑस्टिन से स्टनर खाने के बाद शेन मैकमैहन की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

रॉ की 25वीं सालगिरह की शुरूआत में फैंस को सबसे ज्यादा मजा तब आया जब, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने आकर मैकमैहन फैमिली की सैलिब्रेशन को बीच में रोका था। मिस्टर मैकमैहन ने खुद को बचाने के लिए टेक्सस रैटलस्नेक के आगे अपने बेटे शेन मैकमैहन को ही कर दिया। इस सैगमेंट के बाद शेन मैकमैहन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।


Raw के एतिहासिक एपिसोड के ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ?

रॉ की 25वीं सालगिरह पर हुए खास एपिसोड के बाद नए आईसी चैंपियन द मिज ने न्यू यॉर्क के मैनहैटन सेंटर में एंट्री की और डी-जनरेशन एक्स और बैलर क्लब को रोकते हुए एक शानदार प्रोेमो दिया। डीएक्स और बैलर क्लब उस समय द रिवाइवल के खिलाफ मिली जीत की खुशी मना रहे थे। इस हफ्ते की रॉ ने 25 साल पूरे किए और साथ ही में यह रेड ब्रांड के लिए रॉयल रंबल से पहले का आखिरी एपिसोड भी था। इसमें WWE के कई दिग्गज, हॉल ऑफ फेमर्स ने मैनहैटन और बार्कलेज सेंटर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।


"मुझे Raw की 25वीं सालगिरह के एपिसोड के लिए बुलाया ही नहीं गया"

WWE हॉल ऑफ फेमर लीटा ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने रॉ के एतिहासिक एपिसोड में हिस्सा क्यों नहीं लिया। लीटा ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें रॉ की 25वीं सालगिरह के लिए बुलाया ही नहीं गया था। लीटा ने इसके अलावा अपने ट्वीट में लिखा, "मुझे बुलाया तो नहीं गया, लेकिन मुझे चेयर पर जगह जरूर दी गईं।"


WWE Raw 25 पर अंडरटेकर ने रिटायरमेंट के संकेत दिए

रॉ की 25वीं सालगिरह में अंडरटेकर ने शिरकत की। रैसलमेनिया 33 के बाद पहली बार वो रिंग में नजर आए। अंडरटेकर ने उस खास अंदाज में यहां एंट्री नहीं की जैसे वो करते हैं। ना उनका कोई सिग्नेचर था और ना ही ट्रेडमार्क एंट्रेस। रिंग में आने के बाद अंडरटेकर ने फैंस को WWE में 25 सालों की रैसलिंग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ फाइट हुई। जिसमें स्टोन कोल्ड, केन, मिक फोली जैसे कई सुपरस्टार्स थे। कई से उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा था।


स्टोन कोल्ड ने की धमाकेदार वापसी, बीयर पिलाकर विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन को धोया

रॉ की 25वीं सालगिरह का एपिसोड काफी शानदार रहा। यहां कई बड़े सुपरस्टार नजर आए। शो की शुरूआत स्टेफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन ने की। दोनों ने फैंस को रॉ को हमेशा सफल बनाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद उन्होंने इसे सफल बनाने और सबसे बेस्ट आदमी का नाम अपने पिता विंस मैकमैहन को पुकारा। विंस मैकमैहन ने इसके बाद अपने ही अंदाज में शानदार एंट्री की। विंस मैकमैहन ने इसका पूरा क्रेडिट अपने आप को दिया और कहा कि मेरी वजह से ये सब हुअा हैं। इस दौरान विंस मैकमैहन को एक भेंट भी दी गई।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications